Saturday, May 2 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
March 20, 2026
1
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने बदले अपराध के तौर तरीकों पर नियंत्रण के लिए यूपी स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ फारंसिक साईंसेज में 05 आधुनिक लैब स्थापित करने जा रही है. जिसके चलते आपराधियों की जांच और साक्ष्य विश्लेषण आसानी और प्रभावी तरीके से किया जा सके. इनमें 1. “क्वांटम कम्प्यूटिंग लैब” में जटिल डाटा का जल्द विश्लेषण किया जा सकेगा जिससे साईबर अपराध को रोकने मन सहायता मिलेगी .2. “चैलेंज्ड आडिओ-वीडियो लैब” 3. सुरक्षा एजेंसियों को केस समझने और समझाने के लिए “डी प्रिंटिंग लैब” 4. “एससीएडीए लैब” आद्योगिक संस्थानों और महत्वपूर्ण राष्ट्रिय ढांचों को लक्षित करने वाले साईबर अपराधों की जांच में उपयोगी. 5. “डिजिटल फारेंसिक लैब” यह मोबाईल, कंप्यूटर आदि से देता निकालने और उसके गहन विश्लेषण की क्षमता में वृद्धि करेगी.
Rajesh Tiwari
March 20, 2026
1
लखनऊ : पश्चिम एशिया में लगातार जारी युद्ध के चलते आये वैश्विक रक्षा जरूरतों में उछाल ने निर्यात में प्रदेश का डिफेन्स उत्पादन 12 हजार करोड़ रूपये से बढ़कर जल्द 24 हजार करोड़ तक पहुँच सकता है. गोला बारूद, आर्टिलरी पार्ट, बुलेटप्रूफ जैकेट, सीमित ड्रोन और हेलमेट जैसे उत्पादों की भारी मांग है, एंटी ड्रोन सिस्टम भी यूपी में बन रहे हैं. रूस यूक्रेन युद्ध और हालिया पश्चिमी संकट ने दुनिया की रख्सा नीति को बदल दिया है.
Rajesh Tiwari
March 20, 2026
1
लखनऊ : हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ से डेढ़ करोड़ की रिश्वत मांगने की आरोपी अफसर को नहीं जमानत. केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग की आईआरएस अधिकारी प्रभा भंडारी की जमानत अर्जी खारिज पर जीएसटी चोरी के मामले को निपटाने के लिए कारोबारियों से डेढ़ करोड़ रूपये रिश्वत मांगने का आरोप है. एकल खंडपीठ ने कहा कि व्हाट्सअप, काल रिकार्दिंह से साफ़ है कि डिप्टी कमिश्नर ने रूपये को सोने में बदलने के निर्देस्श दिए थे, इसलिए जमानत का कोई ठोस आधार नहीं बनता.
Rajesh Tiwari
March 20, 2026
1
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पूर्णकालिक डीजीपी के लिए योगी सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को लोक सेवा आयोग ने आपतियों के साथ लौटाया. आयोग ने पूछा बीते वर्ष जून में कार्यवाह डीजीपी बनाने के दौरान वरिष्ठ अफसरों की कितनी सेवा बाकी थी.
Rajesh Tiwari
March 20, 2026
3
लखनऊ : एटा के मुख्य विकास आधिकारी बने राजेंद्र मिश्र, वह ग्राम विकास आयुक्त कार्यालय में संयुक्त आयुक्त के पद पर रहे तैनात. इसके पहले एटा में तैनात मुख्य विकास अधिकारी को कथित लेनदेन के वायरल वीडियो के आधार पर हटा दिया गया था.
Rajesh Tiwari
March 20, 2026
0
लखनऊ : प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली अनुमति, 28 मार्च को पीएम करेंगे जेवर एअरपोर्ट का उद्घाटन. जेवर एअरपोर्ट के प्रथम चरण के तहत 1334 हेक्टेयर में निर्माण कार्य हुआ पूरा. प्रथम चरण में 3900 मीटर लम्बा रनवे, यात्री टर्मिनल, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर व कार्गो हब का निर्माण किया गया है.
Rajesh Tiwari
March 19, 2026
0
दिल्ली : अमेरिका में ट्रंप की सरकार बनने के बाद से अवैध तरीके से रह रहे भारतीयों पर दिखी सख्ती, फरवरी 2025 में बेड़ियों से बांधकर भारतीयों को भेजे जाने की तस्वीर हुई थी वायरल, छिड़ा था विवाद. अब अमेरिका ने अवैध प्रवासियों के “सेल्फ डिपोर्टेशन” को प्रोत्साहित करने के लिए पोस्टर जारी किया, भारत को दिखाने के लिए पोस्टर में दिखाया ताजमहल, चीन, कोलंबिया की भी पहचान कराती तस्वीरे पोस्टर में शामिल. अमेरिका छोड़ अपने या फिर किसी दूसरे देश जाने पर प्रवासियों को अमेरिका देगा फ्री यात्रा और 2600 अमेरिकी डालर का बोनस. CBP होम एप के जरिये लिया जा सकता है इसका लाभ, ऐसे में हिरासत से होगा बचाव.
Rajesh Tiwari
March 19, 2026
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 11 मई 2022 से जारी कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक की परम्परा को अब लगेगा विराम, करीब 04 साल बाद मिलेगा पूर्णकालिक डीजीपी. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के चलते योगी सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का पैनल लोक सेवा आयोग को भेजा.
Rajesh Tiwari
March 19, 2026
1
सोनभद्र : जिले में प्रधामंत्री किसान सम्मान निधि में बड़े पैमाने पर सामने आयी अनियमितता, कृषि विभाग के सत्यापन में 50740 लाभार्थी मिले अपात्र. 1402 0 ऐसे जिनकी हो चुकी मौत फिर भी खातों में जा रही किसान सम्मान निधि. 33800 लाभार्थियों के नाम कोई कृषि भूमि नहीं, और 591 आयकरदाता. 569 मामलों में पति पत्नी दोनों ले रहे लाभ, जबकि 1658 ने कराया है दोहरा पंजीकरण, जाँच में कुछ नाबालिगों को भी ले रहे योजना का लाभ. फ़िलहाल कृषि विभाग ने सूची शासन को भेजी.
Rajesh Tiwari
March 19, 2026
0
अयोध्या : आज राममंदिर में श्रीराम यंत्र स्थापना कार्यक्रम, राष्ट्रपति मुख्य अतिथि, सीएम योगी भी कार्यक्रम में शामिल. हिंदू नववर्ष पर श्रीराम मंदिर में आयोजित होगा ऐतिहासिक समारोह। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 11:55 बजे शुभ अभिजीत मुहूर्त में मंदिर के दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र की स्थापना और पूजा करेंगी। समारोह में करीब सात हजार मेहमान शामिल होंगे, और कार्यक्रम का प्रसारण श्रद्धालुओं के लिए किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से आस्था के साथ सामाजिक समरसता और सभी वर्गों के सम्मान का संदेश भी जुड़ा है।
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for