Saturday, May 2 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
March 22, 2026
0
दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी युद्ध में फिलहाल कमी के आसार नहीं, बल्कि तेजी बरकरार. इजरायली हमले में ईरानी सेना के प्रवक्ता की मौत तो ईरान का अमेरिकी लड़ाकू विमान F-35 को मार गिराने का दावा. ईरान का ईद पर सन्देश कि इस्लामी देश बनाएं क्षेत्रीय संतुलन का ढांचा तो नाटो के युद्ध में शामिल होने से इनकार के बाद बौखलाए राष्ट्रपति ट्रंप ने नाटो को बताया “कायर”.
Rajesh Tiwari
March 22, 2026
0
दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर भारत में, प्रीमियम पेट्रोल 2 रूपये जबकी औद्योगिक डीजल 22 रूपये महंगा, सामान्य व डीजल कीमतों पर कोई असर नहीं. सरकार दे दावे कि इसका आम आदमी पर कोई असर नहीं, के इतर देश भर में रसोई गैस सिलेंडर के लिए लम्बी लाइन. उधर कतर के गैस क्षेत्र पर इरानी हमले के बाद LNG आपूर्ति घटने का खतरा बढ़ा, भारत दुनिया का चौथा बड़ा LNG आयातक, कुल आयात का 41 फ़ीसदी हिस्सा केवल क़तर से आता है. भारत के तेल व गैस के आयात में 88 प्रतिशत तेल और करीब 60 फ़ीसदी प्राकृतिक गैस ज्यादातर खाड़ी देशों से, इनमें ज्यादातर फ़िलहाल आवाजाही ठप्प हुए होमुर्त्ज से.
Rajesh Tiwari
March 22, 2026
2
लखनऊ : गुरूवार को लोक निर्माण विभाग मुख्यालय में लगी आग का मामला, शार्ट सर्किट से लगी आग. PWD के विभागाध्यक्ष के अनुसार आग से सम्बंधित आंबेडकर सेल के अधिकारी द्वारा दी गयी लिखित जानकारी के मुताबिक आग से किसी फाईल को कोई क्षति नहीं, केवल कंप्यूटर जला. अधीक्षण अभियंता चन्द्रशेखर की अध्यक्षता में दो सदस्यीय कमिटी गठित, रिपोर्ट के आधार होगी आगे की कार्यवाई.
Rajesh Tiwari
March 21, 2026
1
लखनऊ : लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय में गुरूवार-शुक्रवार की रात लगी आग, शार्ट सर्किट बताया जा रहा कारण. एसी मुखर्जी ब्लाक के बगल में लगी इस आग में कई अहम् फाईलें, उपकरण और यहाँ रखे दस्तावेज हुए राख .मिली जानकारी के मुताबिक यहाँ पर कई प्रोजेक्ट्स और उसके आगणन से जुडी फाईलें भी यहाँ रखी थीं. विभागीय जांच के आदेश, सोमवार तक आएगी रिपोर्ट.
Rajesh Tiwari
March 21, 2026
1
लखनऊ : बीजेपी में जल्द ही बड़े बदलाव संभव, शुक्रवार को सीएम आवास पर हुए गहन चर्चा. बैठक में मुख्यमंत्री योगी के अलावा, दोनों उपमुख्यमंत्री, महामंत्री संगठन धर्मपाल और सह सर कार्यवाह अरुण कुमार शामिल हुए. इस बैठक में वर्तमान की चुनातियों जिनमें यूजीसी, नेताओं की जातीय बैठक और शंकराचार्य जैसे मुद्दों पर चर्चा कर जल्द कोई हल निकालने की बात हुई. आयोगों बोर्डों के खाली पद भरे जाने, आनुसांगिक संगठनों के बीच समन्वय और मंत्रिमंडल विस्तार जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.
Rajesh Tiwari
March 21, 2026
2
दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर भारतीय उपभोक्ताओं पर, प्रीमियम पेट्रोल रूपये 02 महंगा जबकि इंडस्ट्रियल डीजल ने रूपये 22 प्रति लीटर का इजाफा किया. ऑनलाइन खाना मंगाना भी हुआ महंगा.
Rajesh Tiwari
March 21, 2026
2
कोलकाता : पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी ,महिला, किसान, बिजुर्गों के लिए किये अहम् वादे. महिलाओं-बेरोजगारों को मिलेंगे 1500 रूपये महीने. उधर चुनाव आयोग द्वारा किये गए IAS-IPS के तबादलों को लेकर TMC नेता और वकील कल्याणी बनर्जी ने किया हाईकोर्ट जाने का रुख.
Rajesh Tiwari
March 20, 2026
3
लखनऊ : लखनऊ विकास प्राधिकरण में कारनामों और कारसाजों की कमी नहीं, जनता हलकान. ताजा मामला कानपुर रोड स्थित एलडीए कालोनी का है. जहाँ एक प्लाट 07 बार बिका, और अब एलडीए कह रहा है कि पहली रजिस्ट्री ही फर्जी है. 2022 में छठवें खरीददार ने खरीदा ने इसी प्लाट को 1.20 करोड़ में खरीदा लेकिन एलडीए के पत्र से हुआ होश्पाख्ता, एलडीए की जनता अदालत में आया मामला, खरीददार ने लगाई फ़रियाद.
Rajesh Tiwari
March 20, 2026
1
दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से वैश्विक तेल सप्लाई में 01 करोड़ बैरल प्रतिदिन की कमी का खतरा, होर्मुज में तेल टैंकरों की आवाजाही अब गिनती की बची, पहले महीने के 3000 टैंकरों की थी आवाजाही. इस संकट का सबसे ज्यादा असर एशिया पर, कच्चे तेल कीमत करीब 120 डालर प्रति बैरल तक पहुँची.
Rajesh Tiwari
March 20, 2026
2
लखनऊ : उत्तर प्रदेश भाजपा में जिला इकाईयों के गठन की प्रक्रिया जारी. पार्टी की कोर कमिटी की बैठक भी प्रस्तावित. भाजपा से समन्वय का काम देख रहे आरएसएस के सरकार्यवाह, उत्तर क्षेत्र अरुण कुमार आज लखनऊ में, सीएम योगी और वह कोर कमिटी की बठक में हो सकते हैं शामिल.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for