Thursday, May 7 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
March 15, 2018
0
लखनऊ : दो उप-चुनाव हार ने उत्तर प्रदेश में नौकरशाही के बड़े फेरबदल के लिए मार्ग प्रशस्त कर दिया है. गोरखपुर और इलाहाबाद समेत लगभग एक दर्जन से अधिक जिला प्रमुखों को बदला जा सकता है. शीर्ष स्तर पर भी संभावना बरकरार है.
Rajesh Tiwari
March 15, 2018
0
दिल्ली : उत्तर प्रदेश और बिहार में मिली उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक पत्र लिखकर पीएम से मिलने का समय मांगा है. केंद्र सरकार से नाराज चल रहे तोगड़िया का कहना है कि जो होना चाहिए वह नहीं हुआ, किए हुए वादे पूरे नहीं किए गए, गुजरात में राजस्थान में, मध्य प्रदेश में और यूपी में समय का पहिया पलट रहा है.
Rajesh Tiwari
March 15, 2018
0
दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद की सुनवाई आज से शुरू हुई, भूमि विवाद में हस्तक्षेप की अनुमति के लिये दायर सभी अंतरिम आवेदन बुधवार को अस्वीकार कर दिये, प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस ए नजीब की तीन सदस्यीय विशेष खंडपीठ ने इस दलील को स्वीकार कर लिया कि भूमि विवाद के सभी मूल पक्षकारों को ही बहस करने की अनुमति दी जानी चाहिए.
Rajesh Tiwari
March 15, 2018
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश से वरिष्ठ आईएएस अफसरों का एक दल 17 मार्च को अमेरिका जाएगा. एक सप्ताह के इस दौरे में ये अधिकारी स्मार्ट सिटी सोल्यूशन्स के अलावा इलाहाबाद के एक प्रोजेक्ट पर अध्ययन करेंगे. अध्ययन के लिए अमेरिकी यात्रा पर जाने वाले इन अफसरों में लखनऊ के मंडलायुक्त अनिल गर्ग के अलावा तीन नगर आयुक्तों का नगर आयुक्त वाराणसी नितिन बंसल ,नगर आयुक्त इलाहाबाद हरिकेश चौरसिया ,नगर आयुक्त आगरा अरुण प्रकाश के अलावा सचिव नगर विकास जीएस प्रियदर्शी, यूपी जल निगम के एमडी राजेश मित्तल तथा भारत सरकार से अवनि शर्मा इस दल के सदस्य हैं.
Rajesh Tiwari
March 15, 2018
0
लखनऊ : इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी.बी. भोसले ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में पांच स्थायी न्यायाधीशों को दिलाई शपथ, पांच अतिरिक्त न्यायमूर्तियों ने स्थायी न्यायाधीश पद की ली शपथ. शपथ समारोह का यह कार्यक्रम मुख्य न्यायाधीश के न्यायकक्ष में हुआ संपन्न. शपथ समारोह में सभी न्यायमूर्ति न्यायिक अधिकारीगण और अधिवक्ता रहे मौजूद, जस्टिस के.जे ठाकर, जस्टिस अशोक कुमार, जस्टिस विवेक चौधरी, जस्टिस एस.डी. सिंह एवं जस्टिस ए.सी. शर्मा ने ली शपथ.
Rajesh Tiwari
March 14, 2018
0
लखनऊ : अखिलेश सरकार के खास रहे IAS अरविंद सिंह देव के 3 गौतम पल्ली लखनऊ स्थित घर पे आयकर का छापा, 1 करोड़ नगद और 3 किलो सोना बरामद, कहा जा रहा है कि एक स्टील फैक्ट्री के मालिक भी हैं अरविंद सिंह देव।
Rajesh Tiwari
March 14, 2018
0
लखनऊ : सपा मुखिया अखिलेश यादव की बसपा प्रमुख मायावती के माल एवेन्यू स्थित आवास पर हो रही है मुलाक़ात, दोनों नेताओं के मुलाकात के मौके पर सपा नेता आज़म खान और बसपा नेता सतीश मिश्रा भी मायावती के आवास पे मौजूद।
Rajesh Tiwari
March 14, 2018
0
लखनऊ : लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर मायावती से मिलने उनके आवास पहुंचे अखिलेश।
Rajesh Tiwari
March 14, 2018
0
लखनऊ : बीजेपी के गढ़ गोरखपुर में सपा-बसपा गठबंधन की सेंध, समाजवादी पार्टी प्रत्याशी 18वें राउंड की काउंटिंग में 28372 मतों से आगे,
Rajesh Tiwari
March 14, 2018
1
लखनऊ : बीएसपी नेता लालजी वर्मा के बेटे ने खुद को मारी गोली, ट्रामा में भर्ती।
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for