Friday, May 8 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
March 14, 2018
1
गोरखपुर : गोरखपुर में मतगणना की कवरेज से पत्रकारों को रोका गया, डीएम रौतेला ने मीडियाकर्मी को स्थल से बाहर किया, कोर्ट द्वारा सस्पेंड चल रहे हैं रौतेला फिर भी प्रदेश सरकार उनको डीएम पद पर बनाये रखा है, मीडियाकर्मी को बाहर किये जाने के मामले पर विधानसभा और परिषद में विपक्ष का भारी हंगामा।
Rajesh Tiwari
March 14, 2018
0
दिल्ली : एक आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक़ देश के अग्रणी बैंक एसबीआई ने न्यूनतम जमा राशि नहीं रखे जाने पर करीब 41.16 लाख खाते बंद कर दिए हैं. ग्राहकों से जुर्माना वसूली के प्रावधान के कारण मौजूदा वित्तीय वर्ष के शुरुआती 10 महीनों (अप्रैल-जनवरी) के दौरान देश के सबसे बड़े बैंक ने इन खातों को बंद किया है.
Rajesh Tiwari
March 14, 2018
0
दिल्ली : पीएनबी को नीरव मोदी और मेहुल चोकसी द्वारा एलओयू के नाम पर चूना लगाने की घटना से सबक लेते हुए रिजर्व बैंक ने यह फैसला किया कि अब देश के सभी बैंक आयात के लिए कंपनियों को लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) जारी नहीं कर सकेंगे.
Rajesh Tiwari
March 14, 2018
1
दिल्ली : स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की दुनिया भर के देशों में आयात किए गए हथियारों पर जारी एक रिपोर्ट के अनुसार हथियार आयात करने के मामले में भारत 24 फीसदी वृद्धि के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा हथियार खरीदने वाला देश बना गया है. हथियार खरीद की यह बढोतरी 2008 से 2012 और 2013 से 2017 के बीच दर्ज की गई. भारत के बाद सउदी अरब, मिस्र, यूएई, चीन, ऑस्ट्रेलिया, अल्जीरिया, इराक, पाकिस्तान और इंडोनेशिया ने भी भारी मात्रा में हथियार आयात किए हैं। भारत ने 2013-17 के बीच सबसे ज्यादा हथियार रूस से खरीदे. भारत द्वारा कुल खरीदे गए हथियारों में रूस से 62 फीसदी, अमेरिका से 15 फीसदी और इजराइल से 11 फीसदी हथियार शामिल हैं.
Rajesh Tiwari
March 14, 2018
0
लखनऊ : सपा छोड़ भाजपा नेता बने नरेश अग्रवाल की सपा सांसद जया बच्चन के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को बसपा सुप्रीमो मायावती ने घोर महिला विरोधी बताया, और इसको अपनी गलती मानने व इसके लिए देश से माफी मांगने की बात कही. उनका कहना था कि ऐसी महिला विरोधी टिप्पणी महिला जगत एवं देश को शर्मिन्दा करने वाली है. मायावती ने भाजपा पर पर भी निशाना साधा और कहा कि पिछले अनुभवों के आधार पर यह लगता है कि भाजपा नेतृत्व महिला विरोधी मानसिकता रखने वालों के प्रति उतना गंभीर नहीं है जितना उसे होना चाहिये.
Rajesh Tiwari
March 14, 2018
0
दिल्ली : सर्वोच्च न्यायालय ने आधार को विभिन्न सेवाओं से अनिवार्य रूप से जोड़ने की समयसीमा को बढ़ा दिया है, चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की संविधान पीठ का फैसला कि आधार की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसला आने तक मोबाइल नंबर, बैंक खाते और अन्य सेवाओं को आधार नंबर से जोड़ना अनिवार्य नहीं होगा.
Rajesh Tiwari
March 13, 2018
1
दिल्ली : 1985 बैच के करीब 18 आईपीएस अधिकारियों के भारत सरकार में डीजी अथवा समतुल्य पदों के लिए सूचीबद्ध किए जाने की संभावना है.
Rajesh Tiwari
March 12, 2018
0
दिल्ली : यूपी कैडर के 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक शर्मा एसपीजी के इंस्पेक्टर जनरल बनाये गए.
Rajesh Tiwari
March 12, 2018
2
दिल्ली : उत्तर प्रदेश के आईएएस अधिकारी हमेशा से ग्लैमर और रूतबा पसंद रहे हैं और इसके लिए वे सूबे से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक परिक्रमा करते रहते हैं. लेकिन इसके विपरीत महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी अपना ग्लैमर और रूतबा मायानगरी मुंबई में ही समझते हैं. महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कम दिलचस्पी रखते हैं वे दिल्ली की तुलना में वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में रहना ज्यादा पसंद करते हैं. शायद यही वजह है कि वर्तमान में केवल 7 महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर हैं जबकि जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में 25 आईएएस अधिकारियों के प्रतिनियुक्ति का कोटा है.
Rajesh Tiwari
March 12, 2018
2
दिल्ली : आईबी प्रमुख राजीव जैन 1980 बैच के बाद दो 1981 बैच के आईपीएस अधिकारियों ने देश में सबसे वरिष्ठतम सेवारत आईपीएस अधिकारियों के पद पर काम किया. इनके नाम हैं, महाराष्ट्र कैडर के एस सी माथुर और राजस्थान कैडर के नवदीप सिंह. । वे हैं।
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for