Friday, May 8 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
March 12, 2018
0
दिल्ली : 1 9 87 बैच के करीब 23 आईपीएस अधिकारियों को भारत सरकार में एडीजी के रैंक के लिए इम्पैनल किया जा सकता है. इनमें फिलहाल उत्तर प्रदेश में 1987 बैच के कुल 7 आईपीएस अधिकारी हैं. इन अधिकारियों में मुकुल गोयल भारत सरकार में एडीजी बीएसएफ हैं, राजेन्द्र पाल सिंह अभी हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस यूपी आये हैं, वीरेंद्र कुमार डीजी सीबीसीआईडी हैं, भावेश कुमार सिंह डीजी इंटेलिजेंस, बिश्वजीत महापात्रा डीजी एसीओ, गोपाल लाल मीना एडीजी स्पेशल एन्क्वायरी और दुली लुकारत्नम हैं.
Rajesh Tiwari
March 11, 2018
0
यूपी लोकसभा उपचुनावः उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार मतदान प्रतिशत रहा कम, गोरखपुर में 47.45 फीसदी और फूलपुर में 37.40 फीसदी मत पड़े.
Rajesh Tiwari
March 11, 2018
1
यूपी उपचुनाव : प्रदेश में दो सीटों गोरखपुर और फूलपुर में शांतिपूर्वक मतदान जारी है, तीन बजे तक गोरखपुर में 37.00 फीसद तथा फूलपुर में 26.60 प्रतिशत मतदान हो गया है. इस तरह तीन बजे तक कुल 31.75 प्रतिशत वोट पड़ गए हैं.
Rajesh Tiwari
March 11, 2018
1
कुआलालंपुर : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का बयान कि उन्होंने और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी के हत्यारों को पूरी तरह से माफ कर दिया है. राहुल गांधी के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या 1991 में हुई थी और जिसका आरोप श्रीलंका के आतंकी संगठन लिट्टे पर लगा था.
Rajesh Tiwari
March 11, 2018
1
यूपी-बिहार उपचुनाव: उत्तर प्रदेश में 2 लोकसभा, बिहार की 1 लोकसभा और 2 विधानसभा सीट पर चल रहा है मतदान.
Rajesh Tiwari
March 11, 2018
2
लाहौर : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर एक स्कूल के कार्यक्रम में एक शख्स ने फेंका जूता, जूता फेंकने वाला यह शख्स जामिया नईमिया का पूर्व छात्र है और कथित रूप से तहरीक-ए-लब्बैक या रसूल अल्लाह (TLYR) का सदस्य भी है.
Rajesh Tiwari
March 11, 2018
0
लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर गोरखपुर एवं फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में कई बूथों से ईवीएम के ख़राब होने, गड़बड़ी एवं सत्ता पक्ष की मनमानी सामने आने का आरोप लगाया है. पार्टी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि निष्पक्ष मतदान एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए बिना समय गँवाए उचित क़दम उठाते हुए बाधित मतदान पुनः शुरू कराए चुनाव आयोग.
Rajesh Tiwari
March 11, 2018
2
इलाहाबाद : फूलपुर में यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बयान कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं मतदाताओं के आशीर्वाद से 11 मार्च को ही भारतीय जनता पार्टी तथा सहयोगी दलों को 325 विधानसभाओं पर विजय प्राप्त हुई और आज भाजपा सरकार में रहकर सेवा प्रदान कर रही है.
Rajesh Tiwari
March 11, 2018
2
मुरादाबाद : बिलारी विधानसभा में एक कार्यक्रम में आजम खान ने पूर्व सांसद रामपुर जया प्रदा के बयान पर किया पलटवार, कहा कि नाचने गाने वालों के लिए हम क्यों अपना दिल जलाने चले. पद्मावत बनी हमनें सुना है खिलजी का रोल बहुत बुरा है, मगर अभी एक औरत ने एक नाचने वाली ने खादिम के बारे में कुछ कहा है. अब बताओ नाचने गाने वालों के मुँह लगाना है तो सियासत कैसे करेंगे. ऐसी मिसाल पेश करो कि लोग तुम्हें अपना बनाने के लिए मजबूर हो जाए.
Rajesh Tiwari
March 11, 2018
1
गोरखपुर : केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने गोरखपुर में किया मतदान.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for