Wednesday, October 28 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
November 14, 2023
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाओं के बीच एनडीए के सहयोगी दल सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर लगातार अपने बयान को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं. उन्होंने अपने हालिया बयान में उन्होंने कहा कि विपक्ष के इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता हमारे संपर्क में हैं और हम मंत्रिमंडल विस्तार होने के बाद फैसला लेंगे कि किसके साथ रहना है. जानकार इसको प्रेशर पोलिटिक्स करार दे रहे हैं.
Rajesh Tiwari
July 11, 2023
2
देहरादून : उत्तराखंड की 2005 बैच की पीसीएस अफसर निधि यादव के खिलाफ विजिलेंस की खुली जांच के आदेश. इसी वर्ष होना था आईएएस में प्रमोशन, रोकी गयी डीपीसी की फाईल. बीते वर्ष निधि के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोप के बाद शासन ने गोपनीय जांच करने के दिए थे आदेश, जिसमें यूपी की भी कुछ संपत्तियों को लेकर हुई जांच. अफसरों के मुताबिक़ खुली जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद अग्रिम कार्रवाई के तहत मुकदमा दर्ज करने की ली जायेगी अनुमति.
Rajesh Tiwari
July 11, 2023
0
लखनऊ : यूपी में 2004 से 2010 बैच के 24 पीसीएस अफसरों की पदोन्नति का रास्ता साफ़, नियुक्ति विभाग द्वारा सभी आपत्तियों का जवाब यूपीएससी को भेजा गया जल्द होगी डीपीसी. अभी तक 2 अफसरों की एसीआर की पूर्णता न होना और 2 अफसरों के आरोप पत्रों का पूरा ब्यौरा उपलब्ध न होने के चलते आयोग की लगाई गयी आपत्ति हुई निस्तारित.
Rajesh Tiwari
July 7, 2023
3
लखनऊ : राज्यपाल की अध्यक्षता में दो दिवसीय शिक्षा मंथन 2023 का आयोजन. कार्यक्रम में प्रदेश के सभी कुलपति, प्रोफेसर लेंगे हिस्सा. शिक्षा में सुधार व गुणवक्ता पर होगा मंथन. मातृभाषा में पुस्तक निर्माण व परीक्षा सुधार पर भी होगी चर्चा. प्रतिभाग करने वाले अधिकारी अगले 15 वर्षो की रूपरेखा बताएंगे. 8 व 9 जुलाई को कानपुर विश्वविद्यालय में होगा कार्यक्रम.
Rajesh Tiwari
July 7, 2023
1
लखनऊ : यूपी एटीएस ने आईएसआईएस की विचारधारा से जुड़े सेल्फ रेडकलाइज़ेड आतंकी मोहम्मद तारिक अतहर को किया गिरफ्तार. गोरखपुर निवासी संदिग्ध आईएसआईएस की विचारधारा से प्रेरित आतंकी को एटीएस ने पहले नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया था. एटीएस की पूछताछ में उसने बताया कि आईएसआईएस की बंदूके उसको आईएसआईएस से जुड़ने के लिए प्रेरित करती है. वह अबूबकर अल बगदादी की वीडियो से प्रेरणा लेता था और वह हिंदुस्तान में जिहाद व शरिया कानून लागू कराना चाहता है.
Rajesh Tiwari
July 7, 2023
1
लखनऊ : गुजरात हाएकोर्ट से राहुल गाँधी को नहीं मिली राहत. कोर्ट ने आदेश में कहा कि राहुल गांधी पर आरोप किसी व्यक्ति विशेष की नहीं,बल्कि समाज के एक बड़े तबके की मानहानि का है. राहुल देश की सबसे पुरानी पार्टी के बड़े नेता हैं. उनके बयान का असर बहुत ज़्यादा है. सार्वजनिक पद पर होने के चलते उनसे उम्मीद की जाती है कि वो सावधानी बरतते. राहुल गांधी के खिलाफ दस से ज़्यादा केस लंबित है. राजनीति में शुद्धता वक़्त की ज़रूरत है. जनप्रतिनिधियों को बेदाग होना चाहिए. इस शिकायत के बाद भी राहुल गांधी के खिलाफ दूसरी शिकायत दर्ज की गई. इनमे से एक शिकायत वीर सावरकर के पोते ने पुणे की कोर्ट मे दायर की है.
Rajesh Tiwari
July 7, 2023
2
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में ₹12,110 करोड़ की 29 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास. इसके आलावा उनके द्वारा ‘आयुष्मान भारत योजना’ के 1.6 करोड़ लाभार्थियों को PVC कार्ड वितरण का शुभारंभ, ‘पीएम स्वनिधि योजना’ के लाभार्थियों को ऋण वितरण और ‘प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण)’ के अंतर्गत ₹5,442 करोड़ से निर्मित 4.51 लाख आवासों का गृह प्रवेश व चाबी वितरण किया गया. कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहे.
Rajesh Tiwari
July 7, 2023
1
लखनऊ : मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने अयोध्या के विकास कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मुख्य सचिव ने कहा कि अयोध्या में श्री राम जन्म-भूमि मंदिर जनवरी, 2024 से भक्तों के लिए खोल दिया जायेगा, जिससे अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लाखों की वृद्धि होगी. हमारी यह जिम्मेदारी है कि देश-विदेश से आने वाले सभी श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधायें उपलब्ध करायी जायें। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, वह यहां से अच्छा अनुभव लेकर जाएं.
Rajesh Tiwari
July 7, 2023
1
गोरखपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे गोरखपुर, रास्ते में खड़े लोगों ने लगाए जय श्रीराम के नारे. पीएम मोदी गोरखपुर स्थित गीता प्रेस के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लिए भाग.
Rajesh Tiwari
June 30, 2023
1
दिल्ली : समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर हलचल तेज. संसदीय पैनल ने विधि आयोग को 3 जुलाई को बुलाया. समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर आयोग को बुलाया. संसदीय पैनल ने विधि आयोग को 3 जुलाई को बुलाया. प्रधानमंत्री मोदी ने UCC को लागू करने पर जोर दिया. इस सप्ताह की शुरुआत में UCC को लागू करने पर जोर दिया.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for