Monday, May 4 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
February 10, 2020
1
लखनऊ : पुलिस की मुस्तैदी का जायजा लेने के लिए डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी और पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय सुबह 4 बजे अचानक निकले राजधानी की सड़कों पर, करीब ढाई घण्टे सुबह साढ़े 6 बजे तक दोनों अफसरों ने विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर पुलिस की सक्रियता का जायजा लिया, पूरी लगन और ईमानदारी से ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की जहां एक तरफ अफसरों ने पीठ थपथपाई वहीं दूसरी ओर लापरवाहों को जमकर लगाई लताड़, ड्यूटी से नदारत व लापरवाही बरतने वाले 2 चौकी इंचार्ज व 9 पीआरवी पुलिस कर्मियों को कमिश्नर सुजीत पांडेय ने किया लाइन हाजिर.
Rajesh Tiwari
February 10, 2020
3
लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम की प्रेस वार्ता, 700 कर्मचारियों को 2 वर्षो से वेतन न मिलने से कर्मचारियों में रोष, अधिशाषी निदेशक अशोक कुमार श्रीवास्तव पर कर्मचारियों ने लगाया भ्रस्टाचार का आरोप, अधिशाषी अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव को पद से हटाए जाने की कर्मचारियों ने की माँग, अधिशाषी अधिकारी पर कार्यवाई को लेकर आज से राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, कर्मचारियों के बकाया वेतन और अधिशाषी अधिकारी के भ्रस्टाचार के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों से की गई थी शिकायत, मुख्यमंत्री ने अधिशाषी अधिकारी के खिलाफ जांच कमेटी के माध्यम से 15 दिन में दिए थे जांच के आदेश, अधिशाषी अधिकारी पर अब तक कोई कार्यवाही न होने से कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर.
Rajesh Tiwari
February 10, 2020
0
दिल्ली : एससी एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ़ैसला, शिकायत मिलने पर तुरंत होगी गिरफ़्तारी, याचिका में कहा गया था जॉच के बाद हो गिरफ़्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज की याचिका. सरकार के फ़ैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने दी सहमति, सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी एक्ट में अग्रिम ज़मानत का रास्ता खोला.
Rajesh Tiwari
February 10, 2020
0
लखनऊ : यूपी के पूर्णकालिक डीजीपी का एलान आज संभव, शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग की बैठक हो चुकी है अब केवल इसकी औपचारिकता बाकी, सूत्रों के मुताबिक़ पूर्णकालिक डीजीपी के नाम को लेकर भी कोई संशय नहीं, कार्यवाहक डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी के ही पूर्ण कालिक डीजीपी बनाए जाने की संभावना, अवस्थी यूपी में उपलब्ध पुलिस अधिकारियों में वरिष्ठता के क्रम में जावीद अहमद को छोड़कर सबसे ऊपर. जावीद अहमद का कार्यकाल केवल डेढ़ महीने बचा है.
Rajesh Tiwari
February 10, 2020
0
अयोध्या : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अयोध्या दौरा आज, सुबह 9:40 पर पहुंचेगी अयोध्या एयरपोर्ट, अयोध्या एयरपोर्ट से जाएंगी अयोध्या रामनगरी करेंगी रामलला का दर्शन, हनुमानगढ़ी कनक भवन भी करेंगी पूजा-अर्चना, गुप्तार घाट के मरी माता मंदिर में भी करेंगी पूजा अर्चना,1:00 बजे से 2:00 बजे तक सर्किट हाउस में समय आरक्षित, 2.05 पर अयोध्या एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए होंगी रवाना.
Rajesh Tiwari
February 10, 2020
0
लखनऊ : सीएम योगी आज आजमगढ़ सुल्तानपुर वाराणसी का दौरा, सीएम आज गोरखपुर से कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, दोपहर बाद सीएम योगी आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का करेंगे स्थलीय निरीक्षण, शाम 4:00 बजे सीएम योगी सुल्तानपुर जनपद में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का करेंगे स्थली निरीक्षण, शाम 4:30 बजे सीएम योगी वाराणसी के लिए होंगे रवाना, वाराणसी में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सीएम योगी करेंगे बैठक का स्थलीय निरीक्षण, कल सीएम योगी सुबह म वाराणसी से आएंगे लखनऊ.
Rajesh Tiwari
February 10, 2020
0
संभल : 3 आबकारी निरीक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 1 तत्कालीन कोतवाल समेत 13 पर केस दर्ज, कोतवाल समेत 13 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज, कोर्ट के आदेश पर सभी के खिलाफ केस दर्ज, मेडिकल स्टोर संचालक ने कराया था केस, चंदौसी कोतवाल ने बरामद दवाइयों को नष्ट किया था.
Rajesh Tiwari
February 9, 2020
0
अयोध्या : विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय पहुंचे अयोध्या, राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास और दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास से की मुलाकात, निर्मोही अखाड़ा भी गए चंपत राय, राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के गठन के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे थे विहिप उपाध्यक्ष, सर्वोच्च न्यायालय सर्वसम्मति का फैसला ,फैसले के बाद तय समय सीमा के अंदर उसका पालन और 12 से 15 घंटे के अंदर उसका क्रियान्वयन है सरकार की उपलब्धि, के परासरण को बताया कानून का पितामह, देवता का वकील, संतो की नाराजगी पर बोले चंपत राय संतो से करके आया हूं मुलाकात, नहीं है मन में कुछ, सबकी यही कामना की जल्द हो मंदिर निर्माण शुरू, राम जन्मभूमि के ट्रस्ट में कौन शामिल होगा इस पर बोले अनुमान का मैं नही देता उत्तर.
Rajesh Tiwari
February 9, 2020
0
उन्नाव : अंडर ट्रांसफर खनन अधिकारी ने अवैध वसूली के लिए जारी किया पट्टा, मिट्टी न होने पर बगल वाले रकबे से खनन की जा रही है मिट्टी, किसानों ने अपनी मिट्टी के चलते किया विरोध एसडीएम तथा स्थानीय पुलिस ने रोकने के दिए निर्देश, अधिकारियों के जाने के बाद फिर शुरू हुआ खनन, उन्नाव कोतवाली के देवारा खुर्द गाँव का मामला.
Rajesh Tiwari
February 9, 2020
1
वाराणसी : श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिन्द राजपक्ष एयर इंडिया के विशेष विमान से निर्धारित समय पर वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे, वाराणसी एयरपोर्ट पर महिन्द राजपक्ष का स्वागत एडीजी बृज भूषण, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने की.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for