Tuesday, May 5 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
May 26, 2019
1
दिल्ली : देश में सबसे कम उम्र की महिला सांसद बनने का रिकार्ड ओडिशा की क्योंझर लोकसभा सीट से सांसद बनी चंद्राणी मर्मू के नाम, चंद्राणी मर्मू की उम्र महज 25 साल है. बीजू जनतादल के टिकट से जीती हैं चुनाव. इंजीनियरिंग से स्नातक मर्मू को सासद बनने के पहले मौकरी की तलाश थी.
Rajesh Tiwari
May 25, 2019
0
लखनऊ : आईएएस अधिकारी केदारनाथ और पीसीएस अफसर सुनील कुमार चौधरी को निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद निलंबित कर दिया गया है। इनपर यह कार्यवाही कलेक्ट्रेट व तहसीलों में सेवा प्रदाता के जरिये चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती में अनियमितता के मामले में की गई है। बताते चलें कि केदारनाथ सिंह का विगत वर्ष हुए पीसीएस सेवा से आईएएस में हुए प्रमोशन में लिफाफा भी बंद हुआ था और कई माह बाद फिर प्रमोशन मिला था।
Rajesh Tiwari
May 25, 2019
1
लखनऊ : वर्ष 2008-09 में सिचाई विभाग में 282 कनिष्ठ लिपिकों की भर्ती में हुई अनियमितता के मामले में विभाग के तत्कालीन प्रमुख सचिव सहित 7 के खिलाफ वारंट सीजेएम आनंद प्रकाश सिंह ने जारी किया है। इस मामले में अन्य तलब किये गए अधिकारियों/कर्मचारियों में तत्कालीन सहायक अभियंता द्वितीय लखनऊ खंड-2, शारदा नहर श्याम मोहन उपाध्याय, सहायक अभियंता अंजनी पांडेय, प्रशासनिक अधिकारी मुख्य अभियंता, शारदा महाराजदीन चौधरी, वरिष्ठ सहायक कार्यालय मुख्य अभियंता शारदा राजेश कुमार, वरिष्ठ सहायक कार्यालय द्वितीय उपखंड शारदा नहर बैरल नम्बर-17 राजेश कुमार का नाम शामिल है।
Rajesh Tiwari
May 24, 2019
1
दिल्ली : केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) में केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और सतर्कता आयुक्त के पदों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि जो पिछली बार 22 मई, 2019 तक बढ़ा दी गई थी, अब इसे आगे बढ़ाकर 06 जून, 2019 तक कर दी गई है.
Rajesh Tiwari
May 24, 2019
0
दिल्ली : 1982 बैच के IRTS अधिकारी पी एस मिश्रा रेलवे बोर्ड (आरबी) में सदस्य यातायात की दौड़ में आगे हैं. वह दक्षिण पूर्वी रेलवे (SER) के महाप्रबंधक हैं और अप्रैल 2021 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं.
Rajesh Tiwari
May 24, 2019
0
दिल्ली : उत्तर प्रदेश कैडर के विशंभर दयाल शुक्ला सहित इस महीने देश के कुल 18 आईपीएस अधिकारी रिटायर हो रहे हैं. मई 2019 में विभिन्न संवर्गों और बैचों के 18 आईपीएस अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं. इनमें के. वी. वी. गोपाल राव और आंध्र प्रदेश के बी अनंत शर्मा, छत्तीसगढ़ के डी. एल. मनहर, गुजरात के एस. एम. खत्री और एस. एस. त्रिवेदी, जम्मू और कश्मीर की डी. रानी. डोली, झारखंड के नागेंद्र चौधरी, कर्नाटक के एच. सी. किशोर चंद्र, पुष्करन एम के, एम पी दिनेश और केरल के असोक कुमार पी, ओडिशा के कुंवर ब्रजेश सिंह, पंजाब के राजिंदरपाल सिंह बराड़, तमिलनाडु के एस अरुणाचलम और एस मनोहरन, मृगेंद्र सिंह और पश्चिम बंगाल कैडर के राज कनौजिया का नाम शामिल है.
Rajesh Tiwari
May 24, 2019
0
दिल्ली : केंद्र की मोदी सरकार में जीतकर आये वरिष्ठ नेताओं के पोर्टफोलियो को लेकर कयास लगने लगे हैं. जिनमें गृहमंत्री राज नाथ सिंह को नये लोकसभा अध्यक्ष तो वित्त मंत्री पद के लिए नवीनतम जानकारी में कहा गया है कि नई सरकार में, वित्त मंत्री पूर्व प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह की तरह एक अर्थशास्त्री और वित्तीय जादूगर होगा. वहीँ पार्टी के अध्यक्ष पद का कार्यकाल पूरा होने और अमित शाह के सांसद बनने के बाद इन बदली परिस्थितियों में, भाजपा के शीर्ष हलकों में नए पार्टी अध्यक्ष का नाम दक्षिण भारत से होगा जोकि दक्षिणी राज्यों में गहरी पैठ बना सके फिलहाल इसके लिए जे पी नड्डा का नाम लगभग तय माना जा रहा है.
Rajesh Tiwari
May 20, 2019
1
दिल्ली : लोकपाल का कार्यालय नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित होटल अशोक से अस्थायी रूप से अपना कामकाज चला रहा है. सरकार द्वारा स्थायी दफ्तर मिलने तक लोकपाल कार्यालय का कामकाज वहीँ से चलेगा.
Rajesh Tiwari
May 20, 2019
0
दिल्ली : विदेश मंत्रालय में अवर सचिव (ईआरएस) वेद प्रकाश सिंह को दूसरे सचिव के पद पर 18 महीने के लिए इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग में भेजे जाने की तैयारी.
Rajesh Tiwari
May 20, 2019
0
दिल्ली : आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (UNDRR) ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए वैश्विक मंच के 6 वें सत्र के दौरान पुरस्कार समारोह में भारत के प्रधान मंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को आपदा जोखिम में कमी के लिए ससकावा पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया है. (जीपीडीआरआर) 2019 में जिनेवा में आपदाओं और गरीबी को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण सिद्धांत के रूप में सबसे अधिक आपदाओं और सामाजिक समावेशन के लिए उनकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता में सुधार के लिए उनके दीर्घकालिक समर्पण की मान्यता में, सामाजिक और आर्थिक रूप से सुरक्षा के जाल को बढ़ाता है.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for