Monday, April 13 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Rajesh Tiwari
Rajesh Tiwari
Website
Twitter
Rajesh Tiwari
April 13, 2019
1
लखनऊ : RES के एक्सईएन की आयोग में शिकायत, शिव शंकर उपाध्याय सिद्धार्थनगर में एक्सईएन हैं, जहां के निवासी वहीं एक्सईएन बना दिया गया, वोटर लिस्ट और परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज, तबादला नीति की धज्जियां उड़ाकर हुई तैनाती, गृह जनपद में ही शिव शंकर एक्सईएन बने हैं, RES मंत्री मोती सिंह के विभाग का मामला, चुनाव आयोग ने डीएम से मांगी है रिपोर्ट.
Rajesh Tiwari
April 13, 2019
1
दिल्ली : चुनाव आदर्श संहिता के बीच केंद्र सरकार की नौकरशाही से बड़ी खबर है, भारत सरकार ने पहली बार निजी कंपनियों के लोग केंद्रीय सेवा में लेटरल इंट्री के जरिए 9 नए ज्वाइंट सेक्रेटरी अपॉइंट किये, KPMG के अंबेर दुबे सिविल एविएशन में JS, NHPC के सुजीत वाजपेयी वन पर्यावरण में JS, पनामा एनर्जी से दिनेश दयानंद भी JS, पहली बार ऑल इंडिया सर्विसेज का वर्चस्व टूटा, काकोली घोष,अरुण गोयल,राजीव सक्सेना, सौरभ मिश्रा, सुमन प्रसाद सिंह,भूषण कुमार सभी 9 ज्वाइंट सेक्रेटरी निजी सेक्टर से है.
Rajesh Tiwari
April 11, 2019
1
लखनऊ : 2019 के लोकसभा चुनाव का आज प्रथम चरण पूरा हुआ, कुछ जगहों पर लाईन लगी होने के कारण अभी भी मतदान जारी रहने की ख़बरें, चुनाव आयोग के अनुसार 6 बजे तक कुल 70.68%, सहारनपुर 62.10%, कैराना 66.66%, मुजफ्फरनगर 64.40%, बिजनोर 63.40%, मेरठ 63.09%, बागपत 57.6%, ग़ाज़ियाबाद 60.10, गौतम बुध नगर, इस तरह 63.69 % कुल मतदान हुआ.
Rajesh Tiwari
April 11, 2019
1
लखनऊ : 2014 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम की इन 8 सीटों पर मतदान का प्रतिशत 66.50 रहा था, सहारनपुर में 74.23%, कैराना 73.07%, मुजफ्फरनगर 69.72%, बिजनौर 67.88%, मेरठ 63.10%, बागपत 66.72%, गाजियाबाद 56.94% और गौतमबुद्ध नगर 60.38% मतदान हुआ था.
Rajesh Tiwari
April 11, 2019
0
लखनऊ : चुनाव का पारा चढ़ते ही ,माहौल में गर्मी बढ़ी- बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने बोला डीजीपी ओपी सिंह पर हमला, मिश्र जी और सिंह साहब में फोन पर गरमागरमी, सतीश मिश्र ने आरोप लगाया कि यूपी पुलिस दलित बहुल इलाकों में डर का माहौल बना रही जिससे दलित वोटर कम निकलें, ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सतीश मिश्र ने दी DGP को धमकी- कहा – स्थिति नहीं सुधरी तो हम आपकी चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे !
Rajesh Tiwari
April 10, 2019
0
लखनऊ : चुनाव में भेजी गई खटारा बसों से डीजीपी नाराज, अनुभवी चालकों की मांग, रोडवेज की खटारा बसें लोकतंत्र के उत्सव को फीका कर रही हैं, निर्वाचन में तैनात कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के लिए भेजी गई बसें बीच रास्ते सफर में धोखा दे रही है, फतेहपुर के निकट चुनाव डयूटी में लगी एक रोडवेज बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सुरक्षा बल व कर्मचारी इन बसों पर बैठने से दूर भाग रहे है, परिवहन निगम की इस व्यवस्था से नाराज डीजीपी ओपी सिंह ने रोडवेज के अधिकारियों को पत्र लिखकर नाराजगी व्यक्त की, उन्होंने चुनाव में भेजी गई बसें और तैनात किए गए ड्राइवरों की सूची मांगी, पहले चरण में 500 से ज्यादा बसें चुनाव ड्यूटी में भेजी गई है, खटारा बसों की जानकारी जब डीजीपी को हुई तो उन्होंने अधिकारियों को पत्र लिखकर ऐसी बसों को हटाने और तैनात कर्मियों का ब्यौरा मांगा है, ड्यूटी में भेजी गई बसों के ड्राइवर अनुभवी होने चाहिए, कम से कम उन्हें बस संचालन का पांच वर्ष का अनुभव हो, ऐसे चालकों को इन बसों में ड्यूटी लगाई जाए, इस मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक पी० बोस ने बताया कि चुनाव डयूटी में लगी एक बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी, ऐसे में डीजीपी ने सभी बसों के कंडीशन और बस चालकों की लिस्ट मांगी है, जल्द ही उन्हें सभी जानकारी भेज दी जाएंगी.
Rajesh Tiwari
April 9, 2019
1
लखनऊ : सचिवालय समीक्षा अधिकारियों की वरिष्ठता सूची जारी, इस सूची को जारी कराने और इसके आधार पर पदोन्नति के लिए कर्मी शासन से लेकर हाईकोर्ट व सुप्रीमकोर्ट तक लगा चुके हैं चक्कर, इसी मामले में अपर मुख्य सचिव महेश गुप्ता को एकदिन की मिल चुकी है सजा, हालांकि इसपर उनको स्टे भी मिला है, पदोन्नति न होने से तमाम समीक्षा अधिकारी अपने से कनिष्ठ के अधीन काम करने को थे मजबूर, समीक्षा अधिकारियों की वरिष्ठता सूची का विवाद लंबे समय से चल रहा था।
Rajesh Tiwari
April 9, 2019
1
प्रयागराज : मेरठ नगर आयुक्त मनोज कुमार चौहान और वाराणसी के नगर आयुक्त आशुतोष द्विवेदी को पशुओं के लिए अलग कालोनी बनाकर उनको शहर से बाहर करने का दिया था आदेश जिसका अनुपालन नहीं किया जा सका, 16 अप्रैल को अदालत में उपस्थित होने का दिया आदेश।
Rajesh Tiwari
April 9, 2019
0
लखनऊ : अपर प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा प्रभात कुमार 30 अप्रैल को कोर्ट के आदेश की अवहेलना के स्पष्टीकरण के साथ लखनऊ हाईकोर्ट में तलब, इसके पहले कोर्ट ने आदेश के अनुपालन या फिर कोर्ट में 5 अप्रैल को हाजिर होने को कहा था लेकिन प्रभात कुमार न तो कोर्ट के आदेश का अनुपालन किये और न ही हाजिर हुए, मामला एक सहायक अध्यापक की विधवा की अवमानना याचिका पर सुनवाई के था।
Rajesh Tiwari
April 9, 2019
0
मेरठ : मायावती की रैली में SP क्राइम मेरठ बीपी अशोक बने हीरो, अपने बसपा प्रेम के लिए विख्यात बीपी अशोक के साथ बसपाइयों ने ली सेल्फी, 2 अप्रैल 18 को SCST Act पर बीपी अशोक ने दिया था इस्तीफ़ा, बाद में नाटकीय ढंग से हुई थी वापसी, बसपा के कार्यक्रमों से बीपी अशोक का पुराना रहा है नाता.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for