Thursday, September 3 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Rajesh Tiwari
Rajesh Tiwari
Website
Twitter
Rajesh Tiwari
May 22, 2026
10
सीधी भर्ती बनाम प्रमोटी आईएएस, तैनाती में विसंगतियां दे रही सवालों को जन्म. #क्या सरकार को नहीं रहा प्रमोशन पाए आईएएस अफसरों पर विश्वास. #कैडर strength को देखते हुए 33% की भागीदारी महत्तवपूर्ण पदों पर होनी चाहिए. जैसे DM, नगर आयुक्त, निदेशक के पद, प्राधिकरणों के vc और निगमों जैसे ऊर्जा में निदेशक पद पर प्रमोट हुए अफसरों की तैनाती होनी चाहिए. जबकि वर्तमान समय में इसमें बहुत बड़ी विसंगति देखी जा रही है. #अफ़सरों की तैनाती में विसंगतियों की ऐसी परम्परा नए pcs अफसरों के भविष्य और उनकी सेवाओं को लेकर बेहद ही चिंताजनक है. इससे शासन की रीढ कहे जाने वाले जमीन से जुड़े अफसरों में निराशा और उनकी कार्य क्षमता भी प्रभावित करने वाली है. केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में उत्तर प्रदेश का कुल IAS कैडर बढ़ाकर 683 (476 डायरेक्ट और 207 प्रमोटी) कर दिया गया है。हालाँकि, ज़मीनी स्तर पर ज़िलाधिकारियों (DM) और मंडलायुक्तों (Commissioner) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सीधी भर्ती वाले अधिकारियों (Direct Recruits) का लगभग एकाधिकार है, और पदोन्नत (Promotee) अधिकारियों को बहुत कम मौक़े मिलते हैं.
Rajesh Tiwari
May 19, 2026
15
लखनऊ: सूबे में दूर होगी वित्त अधिकारियों की कमी,86 सहायक लेखाधिकारियों की वित्त एवं लेखाधिकारी/कोषाधिकारी के पद पर हुई पदोन्नति, उत्तर प्रदेश में अधिकारियों की कमी से जूझ रहे वित्त एवं लेखा सेवा संवर्ग को 86 वित्त एवं लेखा अधिकारी जल्द ही मिल जाएंगे. आज उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सहायक लेखाधिकारी से वित्त एवं लेखाधिकारी / कोषधिकारी पद पर पदोन्नति की डीपीसी संपन्न हुई. लोक सेवा आयोग से पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों की सेलेक्शन लिस्ट शासन आने के बाद शासन द्वारा शीघ्र ही पदोन्नति के आदेश जारी किए जाने की संभावना है. बताते चलें कि वर्तमान में प्रदेश में वित्त एवं लेखा सेवा संवर्ग में ग्रेड वेतन 5400,6600,7600 और 8700 में अधिकारियों की भारी कमी महसूस की जा रही है.
Rajesh Tiwari
May 5, 2026
8
लखनऊ : संवेदनशीलता की नजीर बने LDA वीसी प्रथमेश कुमार. लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के फैसले से अटल नगर योजना के आवंटियों को मिली बड़ी राहत, अब बैंक किश्त 07 के बजाय 10 वर्षों में देना होगा साथ ही ब्याज दर में 02 फीसदी की कटौती करते हुए इसे 09 फीसदी की जगह 07 फीसद किया गया. एलडीए वीसी का यह फैसला आवेदक की पीड़ा सुनने के बाद आया.
Rajesh Tiwari
May 5, 2026
4
लखनऊ : @UPPCL स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर जनमानस में जारी विरोध से झुकी योगी सरकार, उत्तर प्रदेश में अब बिजली के स्मार्ट प्रीपेड मीटर सिस्टम ख़त्म, नए नहीं लगाए जायेंगे बल्कि पुराने पोस्टपेड में बदले जायेंगे. प्रीपेड में तकनीकी खामी को देखते हुए उर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को दिया आदेश. बड़ा सवाल यह कि क्या बिना किसी पूर्ण तैयारी और विधिवत जांच पड़ताल के ही जनमानस पर थोपा जा रहा था स्मार्ट प्रीपेड मीटर? और इस थोपे जा रहे स्मार्ट प्रीपेड मीटर के लिए जिम्मेदार कौन? ऐसा फैसला आखिर किसके हित में?
Rajesh Tiwari
May 5, 2026
1
दिल्ली : पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के हैं अहम सन्देश. तमिलनाडु में जीत में निर्णायक भूमिका GEN -Z की रही. यहाँ करीब 21 फीसदी मतदाता 18 से 29 आयु वर्ग के, इनमें 14.5 मतदाताओं ने पहली बार मतदान किया, जिनमें रोजगार और बेहतर भविष्य की चाह रही. मजबूत विकल्प बदलाव का कारण बनता है, सिर्फ सत्ता विरोशी विकल्प ही काफी नहीं. बंगाल में BJP एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरी तो तमिलनाडु में DMK का मजबूत विकल्प TVK रहा. असम में कांग्रेस एक मजबूत विकल्प नहीं बन सकी, दोनों राज्यों बंगाल व असं के नतीजों ने साबित किया कि राष्ट्रवाद का असर बरकरार है, घुसपैठ रहा एक अहम् मुद्दा. इसके आलावा लोकलुभावन योजनायें सभी सियासी दलों का एजेंडा, एकबार ऐसी योजनाओं की शुरुआत तो हो जाती है लेकिन बाद में इसको बंद करना दलों के लिए मुश्किल होता है, कोरोना में शुरू अनाज वितरण योजना आज भी जारी है. बंगाल चुनाव में TMC ने शुरू किया “लक्ष्मी भंडार” योजना तो BJP ने रकम बढाने का वादा कर मैदान जीत लिया.
Rajesh Tiwari
May 5, 2026
1
दिल्ली : पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का उद्योग जगत ने भी किया स्वागत. कारोबारियों को भरोसा कि बंगाल अब महाराष्ट्र और गुजरात जैसे विकसित राज्यों को टक्कर देगा. केंद्र और राज्य के मिलकर काम करने से बड़े प्रोजेक्ट्स में तेजी आने की उम्मीद.
Rajesh Tiwari
May 4, 2026
6
लखनऊ : सोमवार को हुई सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में 29 प्रस्ताव हुए मंजूर, नई तबादला नीति, सोलर प्लांट स्थापित किया जाना और सीएम फेलोशिप होगी शुरू, जैसे हुए अहम् फैसले. रोजगार, शिक्षा, उद्योग और पर्यावरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले शामिल, अब 16 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादले 5 से 31 मई तक किए जाएंगे. दो फिल्में ‘शतक-राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष’व ‘गोदान’टैक्स फ्री घोषित. फिरोजाबाद में अमरदीप विश्वविद्यालय की स्थापना को हरी झंडी. किसानों को मिलेगा टावर और विद्युत लाइन का मुआवजा. यूपी के स्वाद की होगी अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडिंग, 75 जिलों के पारंपरिक पकवानों को मिलेगा वैश्विक बाजार. ब्रांडिंग से लेकर बाजार तक पूरी चेन पर काम.
Rajesh Tiwari
May 4, 2026
1
दिल्ली : भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि बंगाल में भाजपा पहली बार जीत हासिल करने की ओर अग्रसर, आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर बंगाल में इतिहास रचने के करीब भाजपा. सामने आ रहे रुझान से साफ़ है कि बंगाल में भगवा परचम लहराने को तैयार है.
Rajesh Tiwari
May 4, 2026
1
दिल्ली : केरल में कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माहौल, कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की जोरदार बढ़त. रुझानों के मुताबिक यूडीएफ करीब 96 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि वाम मोर्चा 41 और भाजपा 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
Rajesh Tiwari
May 4, 2026
2
दिल्ली : जारी मतगणना के रुझानों में बढ़त से खुश भाजपा मुख्यालय में जश्न शुरू, कार्यकर्ता बोले आज बंगाल का अंधेरा छंट गया. दूसरी तरफ ममता बनर्जी ने चुनाव रुझानों पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में पार्टी के कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्रों पर डटे रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि अभी कुछ ही राउंड की मतगणना हुई है और जैसे जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी तो चुनाव नतीजे पलट भी सकते हैं. उन्होंने पार्टी के पोलिंग एजेंट्स को मतदान केंद्रों से नहीं हटने की अपील की.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for