Thursday, May 7 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
October 10, 2018
0
दिल्ली : डीओपीटी के कैडर रिव्यू डिवीजन ने 31 जुलाई 1982 को पहली संगठित समूह-ए सेवा सूची जारी की थी. एक और सूची 11 अप्रैल, 1986 को जारी की गई थी और तीसरी ऐसी सूची 16 जुलाई, 1990 को जारी की गई थी. चौथी बार यह सूची 2010 में अपडेट की गई थी.
Rajesh Tiwari
October 10, 2018
0
दिल्ली : मिली जानकारी के मुताबिक़ यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी वर्तमान में पांच केंद्रीय पुलिस संगठनों (सीपीओ) का नेतृत्व कर रहे हैं. सीआरपीएफ, बीएसएफ, बीपीआर एंड डी, एनसीबी और एनआईसीएफएस के डीजी यूपी कैडर आईपीएस अधिकारियों के हैं. सभी 14 सीपीओ एमएचए के अंतर्गत आते हैं.
Rajesh Tiwari
October 10, 2018
1
दिल्ली : मध्य प्रदेश कैडर के 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी संजीव सिंह बीएसएफ में नई एडीजी होंगे.
Rajesh Tiwari
October 10, 2018
0
दिल्ली : नार्थ ब्लाक के सूत्रों की मानें तो भारत सरकार में नया राजस्व सकुछ चिव के पद पर वर्तमान में विशेष सचिव राजस्व, जी सी मुर्मू को बनाया जा सकता है. लेकिन अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि इस बार इस पोस्ट पर कोई गुजरात कैडर का आईएएस अधिकारी नहीं होगा.
Rajesh Tiwari
October 9, 2018
0
दिल्ली : 5 राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से कुल 24 आईएएस अफसरों को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है. शशि भूषण सुशील, जीएस प्रियदर्शी पर्यवेक्षक, बलकार सिंह, भगेलू राम शास्त्री पर्यवेक्षक, योगेश्वर राम मिश्रा, शाहिद मंजर अब्बास, मो.शफकत कमाल, पवन कुमार पर्यवेक्षक, राजेश कुमार, छोले लाल पासी पर्यवेक्षक, मासूम अली सरवर, अनिल कुमार पर्यवेक्षक, राजेश कुमार-II, मार्केण्य शाही पर्यवेक्षक बने, राजेश प्रकाश, आशुतोष निरंजन पर्यवेक्षक, योगेश कुमार, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव पर्यवेक्षक, दीप चंद्र, साहब सिंह, नगेंद्र प्रताप पर्यवेक्षक, सूर्यमणि भी चुनाव में पर्यवेक्षक बनाए गए.
Rajesh Tiwari
October 9, 2018
0
दिल्ली : भारत के हवाईअड्डे प्राधिकरण (एएआई) ने भारत के सबसे बड़े शो 21 वें भारत अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा प्रदर्शनी 2018 में भारत व्यापार संवर्धन संगठन द्वारा 5 अक्टूबर से 7, 2018 तक प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित पहली बार भाग लिया. सुरक्षा प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहिर ने 5 अक्टूबर, 2018 को आईपीएस, पुलिस महानिदेशालय, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआर और डी) की उपस्थिति में किया था. एएआई ने पहली बार फ्लायर, सुरक्षा उपकरण का अनुभव करने के लिए हवाई अड्डे पर सुरक्षा प्रक्रिया जैसे अपने भविष्य के प्रयासों और उपलब्धियों का प्रदर्शन किया. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने भी एएआई मंडप का दौरा किया और एएआई के प्रयासों की सराहना की. अनुज अग्रवाल, सदस्य, (एचआर), एएआई ने भी एएआई स्टॉल का दौरा किया.
Rajesh Tiwari
October 9, 2018
0
दिल्ली : एमपी कैडर के 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक रंजन, सीवीओ, भेल को, कोलकाता के सीवीओ, एंड्रयू यूल एंड कंपनी लिमिटेड (एवाईसीएल) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
Rajesh Tiwari
October 9, 2018
0
दिल्ली : उड़ीसा कैडर के 2009 बैच के आईएएस अधिकारी डी प्रसाद कुमार रेड्डी को भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है.
Rajesh Tiwari
October 9, 2018
1
दिल्ली : 1999 बैच के आईडीएएस अधिकारी विनोद कुमार जोकि श्रम और रोजगार मंत्रालय के निदेशक के रूप में तैनात हैं, के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति कार्यकाल को छह महीने की अवधि के लिए बढ़ा दिया गया है.
Rajesh Tiwari
October 9, 2018
0
दिल्ली : सूत्रों की मानें तो सचिव वित्त हसमुख अधोया को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया जा सकता है. गुजरात कैडर के 1981 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.इसी बीच चर्चा यह भी है कि वह किसी भी सरकारी पद में शामिल नहीं होंगे.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for