Sunday, November 1 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
September 25, 2018
2
दिल्ली : उत्तर प्रदेश कैडर के आशीष तिवारी सहित 1995 बैच के छह भारत वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारी भारत सरकार में संयुक्त सचिव अथवा समकक्ष पदों के रूप में सूचीबद्ध हुए हैं. (आईएफएस) के 1995 बैच के छह अधिकारियों को सूचीबद्ध किया गया है. इन अधिकारियों में शामिल हैं, जम्मू-कश्मीर के बृज मोहन शर्मा, सुशांत शर्मा, दीपक कुमार, मणिपुर के एन सोनजियान और राजस्थान कैडर के बी प्रवीण.
Rajesh Tiwari
September 25, 2018
3
दिल्ली : केंद्र सरकार अगर वरिष्ठता के आधार पर चयन करती है तो शिवशंकर सिंह को सदस्य, दूरसंचार आयोग बनने का मौका मिल सकता है, वह 1981 बैच के आईटीएस अधिकारी हैं.
Rajesh Tiwari
September 25, 2018
1
दिल्ली : सितंबर, 2019 में विभिन्न कैडर और बैचों के 14 आईएएस अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं. इन अधिकारियों में शामिल हैं, बिहार कैडर के रामशंकर पी दफ्तर और सोहन कुमार ठाकुर, हरियाणा के प्रसंता कुमार महापात्रा और डॉ कृष्ण कुमार खंडेलवाल, हिमाचल प्रदेश के विनीत चौधरी, झारखंड के सुधीर त्रिपाठी, कर्नाटक के शोभाना के पटनायक, महाराष्ट्र के एस एस देशमुख, नागालैंड के देवेंद्र कुमार भल्ला, पंजाब के अरविंदर सिंह बैन्स, राजस्थान के अशफाक हुसैन, तमिलनाडु के स्मिता नगरराज, तेलंगाना के आर वी चंद्रवदन और पश्चिम बंगाल कैडर के स्वप्न कुमार पॉल.
Rajesh Tiwari
September 20, 2018
1
दिल्ली : प्रसार भारती बोर्ड ने उन पीईएक्स / एई स्तर के अधिकारियों के ब्योरे मांगे है, जिन्होंने दिल्ली में पांच साल या फिर उससे अधिक समय तक लगातार प्रवास किया है. बोर्ड ने सभी संबंधित लोगों से ऐसे अधिकारियों की जानकारी भेजने के लिए कहा है. ऐसे में संभावना लगाई जा रही है कि चिन्हित अधिकारियों को हटाया जा सकता है.
Rajesh Tiwari
September 20, 2018
1
दिल्ली : 1 जुलाई 2021 तक पवन कुमार कालरवाल को विद्युत मंत्रालय में निदेशक नियुक्त किया गया है. वह 2000 बैच के आईआरएसएसई अधिकारी हैं.
Rajesh Tiwari
September 20, 2018
1
दिल्ली : भारत सरकार ने सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) पर अध्यक्ष के साथ-साथ दो सदस्यों की नियुक्ति अभी तक नहीं की है. मौजूदा सदस्य श्रीमती गौरी कुमार के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार 28 सितंबर, 2018 को खत्म हो रहा है. इसके बाद , केवल एक सदस्य, मधुसूदन प्रसाद बोर्ड के मौजूदा रिक्ति के अलावा दो सदस्यों की रिक्तियों के साथ बोर्ड पर बने रहेंगे.
Rajesh Tiwari
September 20, 2018
0
दिल्ली : भारत सरकार में नया सचिव राजस्व कौन होगा, इस बात को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं. अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि इस पद के लिए फिलहाल टाई एक ही कैडर के दो अधिकारियों के बीच होना है. गुजरात कैडर के ये दोनों आईएएस अधिकारी, जी सी मुर्मू और डॉ पी डी वाघेला हैं. मुर्मू 1985 बैच के आईएएस अधिकारी तो वाघेला 1 986 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.
Rajesh Tiwari
September 18, 2018
0
दिल्ली : सीएसएस के कैडर पुनर्गठन पर एक समिति की रिपोर्ट के बाद, सरकार ने डीएस के ग्रेड में 150 पद, यूएस के ग्रेड में 232 पद और सीएसएस में अनुभाग अधिकारी के ग्रेड में 463 पदों का निर्माण करने का निर्णय लिया है. इन पदों के निर्माण से उत्पन्न रिक्तियों को 2018 की चयन सूची में शामिल किया जाएगा। इन पदों का परिचालन 11 सितंबर, 2018 को प्रभावी होगा.
Rajesh Tiwari
September 18, 2018
0
दिल्ली : डी एस मिश्रा को छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत विनियामक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वह 1982 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.
Rajesh Tiwari
September 18, 2018
0
दिल्ली : आजादी के बाद भारत की पहली महिला आईएएस अधिकारी अब इस दुनिया में नहीं रहीं. 1951 बैच की महिला आईएएस अधिकारी, अन्ना राजम मल्होत्रा का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया, वह 91 वर्ष की थी.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for