Thursday, May 7 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
May 16, 2018
0
दिल्ली : आयकर निदेशालय संयुक्त सचिव या समकक्ष पदों के इम्पैनलमेंट के लिए 1993 और 1994 बैच के आईआरएस-आईटी अधिकारियों की एक सूची तैयार कर रहा है.
Rajesh Tiwari
May 16, 2018
0
दिल्ली : चर्चाओं की मानें तो सलमान खुर्शीद अपनी पुरानी कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह सकते हैं और समाजवादी पार्टी के साथ हाथ मिला सकते हैं.
Rajesh Tiwari
May 15, 2018
0
वाराणसी : मंगलवार की शाम पांच बजे के करीब लहरतारा से कैंट स्टेशन की तरफ जामे वाले रास्ते पर जबरदस्त ट्रैफिक जाम था. ठीक उसी समय कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज के सामने बन रहे फ्लाईओवर के दो स्लैब तेज आवाज के साथ नीचे गिर पड़े। उंस समय दो रोडवेज की अनुबंधित बसें, दो बोलेरो, चार-पांच पैसेंजर कारें व वमोटरसाइकिल और ऑटो खड़े थे. इसके अलावा पैदल चलने वाले भी थे। सभी स्लैब की चपेट में आ गए. घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के सभी अधिकारी, NDRF, सेना की टीम और एम्बुलेंस पहुंची. क्रेन व टनों वजनी स्लैब होने के चलते फंसी गडियों को निकालने में दिक्कत होने लगी तो गैस कटर मंगाए गए हैं. राहत कार्य जोरों पर है, लेकिन नीचे फंसे लोगों के जीवित होने की संभावना काफी कम है. अभी तक 15 लोगो की मौत की सूचना है। यह आंकड़ा स्लैब हटाने के बाद काफी तेजी से बढ़ सकता है। पुल को यूपी ब्रिज कारपोरेशन बना रहा था और इसे पूरा करने की डेडलाइन 30 जून थी. माना जा रहा है तेजी से काम करने के चक्कर मे लापरवाही हुई और इतनी बड़ी दुर्घटना घट गई।
Rajesh Tiwari
May 15, 2018
0
दिल्ली : यूपी कैडर के 1981 बैच आईएएस अधिकारी अनिल स्वरुप को 20 मई, 2018 तक उच्च शिक्षा विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. अनिल स्वरुप 01 सितम्बर 2006 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं.
Rajesh Tiwari
May 15, 2018
0
दिल्ली : केंद्र की एनडीए सरकार ने नई ट्रेनों के चलाये जाने की घोषणा में चली आ रही राजनीति पर विराम लगा दिया है. केंद्र की मोदी सरकार के अभी तक के चार साल के कार्यकाल में उसके रेल मंत्रालय ने 100 से अधिक नई ट्रेनों की शुरुआत बिना किसी पूर्व घोषणा के की है और सरकार ने रेलवे के लिए अलग बजट भी छोड़ा है और इसे सामान्य बजट के साथ विलय करने की इजाजत दी है. मिली जानकारी के अनुसार ट्रेनों की यह शुरुआत आवश्यकता आधारित है न कि सियासी है. फिलहाल मंत्रालय इसके लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र को प्राथमिकता दे रहा है.
Rajesh Tiwari
May 15, 2018
1
दिल्ली : देश में इस समय कुल विभिन्न कैडरों और बैचों के पांच दर्जन से अधिक आईपीएस अधिकारी आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं.
Rajesh Tiwari
May 15, 2018
1
दिल्ली : सूचना और प्रसारण मंत्री के रूप में स्मृति ईरानी के कामकाज और अहंकारी प्रवृत्ति से आरएसएस खुश नहीं था, बल्कि ऐसा कहा जाता है कि संगठन ईरानी से परेशान था. सूत्रों के मुताबिक आरएसएस ईरानी के सचिव और उनके मंत्रालय के कुछ सलाहकारों से खुश नहीं था.
Rajesh Tiwari
May 12, 2018
1
दिल्ली : श्रीमती सलोनी नारायण को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में लखनऊ सर्कल का नया मुख्य महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है, वह 1988 बैच की प्रोबेशनरी ऑफिसर है.
Rajesh Tiwari
May 12, 2018
0
लखनऊ : रेलवे बोर्ड के सेक्शन ऑफिसर गौरव कुमार कटियार को सहायक प्रबंधक (एचआर), लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एलएमआरसी), लखनऊ नियुक्त किया गया है, श्री कटियार एक आरबीएसएस अधिकारी है.
Rajesh Tiwari
May 12, 2018
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार इस साल जून में रिटायर हो रहे हैं, वह 1981 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for