Friday, May 8 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
March 10, 2018
1
दिल्ली : 1 99 7 बैच के आईआईएस अधिकारी संजय रॉय को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, दिल्ली में निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है.
Rajesh Tiwari
March 10, 2018
3
दिल्ली : 1 9 83 बैच के आईआईएस अधिकारी सीतांशु आर कार अगले पीआईबी चीफ होंगे. सीतांशु आर कार, महानिदेशक, एनएसडी, एआईआर, नई दिल्ली को प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी), नई दिल्ली के महानिदेशक पद पर नियुक्त किया गया है.
Rajesh Tiwari
March 10, 2018
1
दिल्ली : असम-मेघालय कैडर के 1997 बैच के आईएएस अधिकारी पी संपत कुमार ने 31 मार्च से वीआरएस ले लिया है. श्री संपत मेघालय के मुख्यमंत्री सचिव और दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर हैं.
Rajesh Tiwari
March 10, 2018
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में प्रतीक्षारत चल रही दो महिला आईएएस अधिकारियों को महिला दिवस की पूर्व संध्या पर पोस्टिंग दी गयी, माला श्रीवास्तव को बहराइच का नया जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) नियुक्त किया गया है जबकि प्रत्यावर्तन के बाद बी चंद्रकला जोकि पोस्टिंग की प्रतीक्षा में चल रहीं थीं उन्हें विशेष सचिव, सेकेंडरी एजुकेशन बनाया गया है.
Rajesh Tiwari
March 10, 2018
1
दिल्ली : उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी नवीन अरोड़ा सहित केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे आईटीबीपी के दो आईजी स्तर के अधिकारियों की केंद्र सरकार में टर्म की अवधि इस महीने समाप्त हो जायेगी. इनमें एमपी कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी अरविंद कुमार हैं जबकि नवीन अरोड़ा 1997 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं.
Rajesh Tiwari
March 10, 2018
0
दिल्ली : सीआईएसएफ पहली बार बिना नियमित डीजी के 10 मार्च को अपनी स्थापना दिवस का जश्न मनाने जा रहा है. बताते चलें कि २३ जनवरी को ओपी सिंह को उत्तर प्रदेश का डीजीपी बनाये जाने के बाद से यह पद खाली चल रहा है. सूत्रों के मुताबिक सीआईएसएफ के मुखिया की नियुक्ति में सरकार कुछ दबाव के चलते निर्णय लेने में नाकाम रही है.
Rajesh Tiwari
March 9, 2018
1
दिल्ली : भारत सरकार में संयुक्त सचिव के रूप में इस समय 1996 बैच के यूपी कैडर सहित कुल नौ कैडरों से कोई आईपीएस अधिकारी इम्पैनल्ड नहीं हैं. इनमें असम-मेघालय, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना और यूपी शामिल हैं.
Rajesh Tiwari
March 9, 2018
0
दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकमात्र ऐसे प्रधान मंत्री हैं, जिन्होंने अभी तक किसी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित नहीं किया है.
Rajesh Tiwari
March 9, 2018
0
दिल्ली : राहुल गांधी की अध्यक्षता वाली कांग्रेस पार्टी में अब पहले मुख्यमंत्री उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की जायेगी, पार्टी किसी चेहरे विशेष पर भी चुनाव नहीं लड़ेगी, बल्कि अपने संगठन की ताकत पर आगामी चुनाव लड़ेगी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब कांग्रेस पार्टी इस नयी नीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है.
Rajesh Tiwari
March 9, 2018
0
दिल्ली : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैकरॉन आज से अपनी पहली चार दिवसीय भारत यात्रा पर आ रहे हैं. इस दौरान वे प्रधानमंत्री मोदी के साथ न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट जैसे अहम् मुद्दे पर बातचीत होगी. मैकरॉन अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और वाराणसी का भी दौरा करेंगे. काशी दौरे से पहले पीएम और इमैनुएल मिर्जापुर जाएंगे वहां पर फ्रांस की कंपनी एनवॉयर सोलर प्राइवेट लिमिटेड और नेडा ने दादरकलां गांव में 650 करोड़ से बने 75 मेगावॉट के सोलर पावर प्लांट का उद्धाटन करेंगें.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for