Monday, November 2 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
March 16, 2018
0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश कैडर के 1996 बैच के PCS अफसर केदारनाथ सिंह IAS में प्रमोट हुए, लिफाफा बंद होने के चलते रुका था उनका प्रमोशन, फिलहाल सीडीओ कानपुर के पद पर हैं तैनात.
Rajesh Tiwari
March 16, 2018
1
लखनऊ : लोकसभा उपचुनाव में हार के बाद गुरुवार को सीएम योगी ने अधिकारियों की दिनभर बैठक ली, आज शुक्रवार को योगी ने लगाई अफसरों को कड़ी फटकार, अपर मुख्य सचिव खनन आर पी सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल और प्रमुख सचिव आवास मुकुल सिंघल को जमकर डांटा और कहा कि काम नहीं कर सकते तो कुर्सी खाली करो, खनन, आवास, और मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायतों का लगा है अम्बार, जन प्रतिनिधियों की मिल रही थी लगातार शिकायतें।
Rajesh Tiwari
March 16, 2018
0
दिल्ली : विश्व बैंक ने मोदी की कर सुधार प्रणाली (टैक्स रिफॉर्म सिस्टम) पर खड़े किये सवाल, भारत में लागू जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) को बताया सबसे ज्यादा जटिल, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार विश्व के 115 देशों में दूसरा सबसे ऊंचा भारत में टैक्स रेट.
Rajesh Tiwari
March 16, 2018
2
दिल्ली : पंजाब नेशनल बैंक की ब्राडी हाउस शाखा में सीबीआई ने चंद्री पेपर्स और एलायड प्रोडक्टस को नौ करोड़ रुपये का गारंटी पत्र ‘‘फर्जी’’ तरीके से जारी किये जाने के संबंध में FIR दर्ज किया, पीएनबी बैंक की यह शाखा नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की धोखाधड़ी मामले को लेकर पहले से भी विवादों में है.
Rajesh Tiwari
March 15, 2018
0
दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने मनीलांड्रिंग केस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी पर 22 मार्च तक लगाई गई दिल्ली हाईकोर्ट की रोक को 26 मार्च तक बढ़ा दिया है.
Rajesh Tiwari
March 15, 2018
1
दिल्ली : अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगने के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल अपने ही नेताओं के बीच घिरने लगे हैं. कुमार विश्वास ने ट्विटर पर चार लाइनों की एक कविता लिखकर तंज कसा है.
Rajesh Tiwari
March 15, 2018
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के 2004 बैच के 13 आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी के रैंक में इस महीने पदोन्नत किया जा सकता है.
Rajesh Tiwari
March 15, 2018
5
लखनऊ : दो उप-चुनाव हार ने उत्तर प्रदेश में नौकरशाही के बड़े फेरबदल के लिए मार्ग प्रशस्त कर दिया है. गोरखपुर और इलाहाबाद समेत लगभग एक दर्जन से अधिक जिला प्रमुखों को बदला जा सकता है. शीर्ष स्तर पर भी संभावना बरकरार है.
Rajesh Tiwari
March 15, 2018
2
दिल्ली : उत्तर प्रदेश और बिहार में मिली उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक पत्र लिखकर पीएम से मिलने का समय मांगा है. केंद्र सरकार से नाराज चल रहे तोगड़िया का कहना है कि जो होना चाहिए वह नहीं हुआ, किए हुए वादे पूरे नहीं किए गए, गुजरात में राजस्थान में, मध्य प्रदेश में और यूपी में समय का पहिया पलट रहा है.
Rajesh Tiwari
March 15, 2018
6
दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद की सुनवाई आज से शुरू हुई, भूमि विवाद में हस्तक्षेप की अनुमति के लिये दायर सभी अंतरिम आवेदन बुधवार को अस्वीकार कर दिये, प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस ए नजीब की तीन सदस्यीय विशेष खंडपीठ ने इस दलील को स्वीकार कर लिया कि भूमि विवाद के सभी मूल पक्षकारों को ही बहस करने की अनुमति दी जानी चाहिए.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for