Thursday, October 29 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
August 10, 2020
1
लखनऊ : कोरोना संक्रमण से राजधानी का बुरा हाल, आंकड़ों के अनुसार वीआईपी इलाकों में सबसे तेज गति से बढ़ रहे मरीज, जबकि चौक जैसी घनी बस्ती में संक्रमण की रफ्तार काफी कम, पूरे प्रदेश के मुकाबले दूने से भी ज्यादा पहुंची लखनऊ में कोरोना की रफ्तार, प्रदेश में मरीजों की मिलने की दर औसतन 3.90 फीसदी तो लखनऊ में यह 8.90 फीसदी है. 1 से 9 अगस्त के बीच ही करीब पांच हजार मामले कोरोना के सामने आए. राजधानी में प्रतिदिन पांच हजार से अधिक सैंपल की जांच हो रही है. कुल मरीज 12,500 से अधिक हैं. यदि सैंपल की अपेक्षा पॉजिटिव मरीजों के मिलने की दर देखें तो यह 8.90 फीसदी है. प्रदेश में संक्रमितों के मिलने की दर 3.90 फीसदी है और देश की 9.14 फीसदी. शहरी इलाके में आलमबाग, चौक और ऐशबाग जैसे घने इलाकों के साथ ही गोमती नगर, इंदिरानगर और जानकीपुरम जैसे वीआईपी इलाकों में भी लगातार पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगस्त में गोमती नगर में अयोध्या रोड की कॉलोनियों में 11 फीसदी, गोमती नगर में 10 फीसदी की दर से मरीज पाए गए हैं. इंदिरानगर में यह दर 12.20 फीसदी तक पहुंच गई है. राजधानी से सटे ग्रामीण इलाकों में भी बढ़ा फैलाव, जुलाई तक शहर से सटे ग्रामीण इलाके में वायरस का फैलाव नहीं था, लेकिन अगस्त में काकोरी, मड़ियांव, मोहनलालगंज, सरोजनी नगर और मलिहाबाद इलाके में भी पॉजिटिव मरीज पाए जा रहे हैं.
Rajesh Tiwari
August 10, 2020
1
लखनऊ : उर्दू समाचार पत्र में एक विवादित विज्ञापन छपवाने के आरोप में गिरफ्तार पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मेहदावल के पूर्व विधायक डॉ. अयूब खान के खिलाफ सोमवार को जिला प्रशासन ने (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) रासुका लगाने अनुमति दी. हजरतगंज पुलिस ने एक अगस्त की रात डॉ. अयूब को उनके गोरखपुर के बड़हलगंज स्थित जोहरा अस्पताल से गिरफ्तार किया था. एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा के अनुसार, डॉ. अयूब ने एक उर्दू समाचार पत्र में एक विवादित विज्ञापन छपवाया था जिसका हिंदी में अनुवाद कराने पर पता चला कि विज्ञापन में अन्य धर्मों के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है साथ ही यह विज्ञापन भारतीय संविधान के मूल व आंबेडकर के सिद्धांतों के खिलाफ है.
Rajesh Tiwari
August 10, 2020
2
लखनऊ : मुख्तार के शार्प शूटर राकेश उर्फ हनुमान पांडे एनकाउंटर में नया मोड़, गाड़ी पेड़ से टकराई, लेकिन डेंट तक नहीं आने से एसटीएफ़ पर उठ रहे सवाल, विकास दूबे एनकाउंटर की दिला रहा याद. इसके पहले पिता बलदत्त पांडे ने एसटीएफ के एनकाउंटर पर खड़े किए थे सवाल. बलदेव के मुताबिक राकेश की मां बीमार है. उसका इलाज लखनऊ के पीजीआई में चल रहा था. दो दिन पहले उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया. अपनी मां की देखरेख के लिए राकेश लखनऊ में रुका हुआ था. रविवार रात 3 बजे एसटीएफ की टीम पहुंची और उसे घर से लेकर चली गई.
Rajesh Tiwari
August 10, 2020
0
लखनऊ : पूर्व सीओ आले हसन रामपुर कलेक्ट्रेट परिसर से गिरफ्तार, सपा सांसद आजम खां के करीबी रहे आले हसन को कोर्ट में सरेंडर करने जाते समय किया गया गिरफ्तार. आले हसन पर के उपर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज, कोर्ट ने धारा 82 के तहत कुर्की की उद्घोषणा की कार्रवाई के भी दिए थे आदेश. 2017 में सीओ के पद से रिटायर्ड होने के बाद आले हसन आज़म खां की जौहर यूनिवर्सिटी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी बन गए थे.
Rajesh Tiwari
August 10, 2020
1
लखनऊ : आगरा में कोरोना नियंत्रण की समीक्षा करने पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की तबीयत अचानक हुई खराब, सर्किट हाउस में बैठक के दौरान ब्लड प्रेशर अनियंत्रित होने के कारण अचानक उनकी नाक से आने लगा खून, उपमुख्यमंत्री की अचानक तबीयत खराब होने से प्रशासनिक अफसरों में मचा हड़कंप, आनन-फानन में मेडिकल टीम ने किया उनका स्वाथ्य परीक्षण. स्वस्थ्य परीक्षण के बाद उन्होंने कोविड की समीक्षा और जनप्रतिनिधियों के साथ दो घंटे बैठक की.
Rajesh Tiwari
August 10, 2020
0
लखनऊ : दहशतगर्द विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई की गिरफ्तारी के बाद बचाव में उसकी पत्नी स्वेता बाजपेई आई सामने, स्वेता के अनुसार मेरे पति ने कोई गलत काम नहीं किया, उनको जबरन फंसाया जा रहा है. मेरे पति घर पर थे फिर भी उन्हें आरोपी बनाया गया। बता दें कि बिकरू कांड की जांच कर रही एसआईटी ने जय बाजपेयी और उससे जुड़े दस लोगों की संपत्तियों का ब्यौरा मांगा है.
Rajesh Tiwari
July 16, 2020
1
गोरखपुर : बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के कोरोना वार्ड में मंगलवार की रात घुसे बरसात के पानी का विडिओ बुधवार को सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, कॉलेज प्रशासन हुआ सक्रिय और आननफानन में वार्ड को कराया साफ, लेकिन मामले ने धीरे-धीरे राजनीतिक रंग भी पकड़ा और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने वायरल वीडियो को ट्वीट कर इसे सीएम के गृह क्षेत्र की हकीकत बताया.
Rajesh Tiwari
July 16, 2020
2
गोरखपुर : गोरखपुर में रोस्टर की अनदेखी कर चोरी छिपे दुकानें खोलने की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव बुधवार को ग्राहक बन पहुंचे मोबाईल की दुकान, सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकान के बाहर खड़े दुकानदार से मोबाइल फोन खरीदने की इच्छा जताई, जैसे ही दुकानदार ने दुकान का शटर उठाकर उन्हें मोबाइल फोन दिखाना शुरू किया, सिटी मजिस्ट्रेट ने रोस्टर की अनदेखी करने पर उसे कड़ी फटकार लगाई और दुकान को किया सील.
Rajesh Tiwari
July 16, 2020
1
कानपुर : कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की मुखबिरी के आरोप में गिरफ्तार एसएचओ विनय तिवारी और दरोगा केके शर्मा को पुलिस महकमे से बर्खास्त करने की चल रही तैयारी. मुखबिरी के सुबूत मिलने के बाद कानपुर पुलिस ने तत्कालीन एसओ चौबेपुर विनय तिवारी और हल्का इंचार्ज केके मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
Rajesh Tiwari
July 16, 2020
1
प्रयागराज : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी कृष्ण चंद सरोज ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने की दर्ज कराई एफआईआर, शिकायती पत्र में लिखा कि हमलावरों ने मारपीट कर उन्हें जातिसूचक गालियां भी दीं. उन्होंने अपने भतीजे और उसके दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है. पुलिस का कहना है कि मामला जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for