Thursday, October 29 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
July 16, 2020
2
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान, भाजपा कोरोना संकट के बहाने बड़े उद्यमियों की दिक्कतें दूर करने में ही व्यस्त, वह किसानों से छल कर रही है उसको किसानों की तबाही से कोई परेशानी नहीं. किसानों का हित करने के नाम पर भाजपा सरकार ने डीजल के दाम बढ़ा दिए, जिसकी खेती-किसानी में बहुत जरूरत होती है, बिजली के दाम भी बढ़ाए दिए, गन्ना किसानों का 12 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा गन्ना मूल्य बकाया है और मंडियों को लेकर भी भाजपा सरकार गंभीर नहीं है. बिचौलियों के लिए उन्हें ही समाप्त किया जा रहा है.
Rajesh Tiwari
July 16, 2020
1
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरे दिन कोरोना के 1600 से अधिक मामले, बुधवार को कोरोना संक्रमण का बना नया रिकॉर्ड. अब तक के एक दिन में सर्वाधिक कोरोना के 685 नए मरीज मिले. इससे पहले सोमवार को 1664 व मंगलवार को 1656 मरीज मिले थे. कोरोना से अब तक कुल 1012 लोगों की मौत हो चुकी है.
Rajesh Tiwari
July 7, 2020
1
लखनऊ : कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को ‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ को अपने दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किये जाने और सार्वजनिक स्थान पर बगैर मास्क लगाए पाए जाने पर जुर्माना राशि में बढ़ोत्तरी के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग को यह निर्देश दिए. सीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने मास्क न पहनने पर चालान की राशि 100 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करने का फैसला लिया, जिसे जल्द लागू कर दिया जाएगा.
Rajesh Tiwari
July 7, 2020
2
लखनऊ : बरेली से बदायूं के बीच सड़क बनाने में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोपी चीफ इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की. कोर्ट के अनुसार यह राज्य सरकार का क्षेत्राधिकार है कि वह अपने किस कर्मचारी से कौन सा काम लेना चाहती है. अदालत इस मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकती. प्रयागराज के भाजपा कार्यकर्ता दिवाकर त्रिपाठी ने याचिका दाखिल कर मांग की थी कि वर्तमान में आरोपी चीफ इंजीनियर को प्रयागराज लोक निर्माण विभाग में पोस्टिंग दी गई है. इनको यहां से हटाया जाए, ताकि उनके खिलाफ निष्पक्ष जांच हो सके.
Rajesh Tiwari
July 7, 2020
0
लखनऊ : कानपुर के बिकरू में हुए हत्याकांड के बाद सवालों के घेरे में आए डीआईजी एसटीएफ अनंत देव पर योगी सरकार की नजर टेढ़ी, एसटीएफ से हटाए गए . अनंत देव के अलावा तीन अन्य आईपीएस अधिकारियों सुधीर कुमार सिंह को एसएसपी एसटीएफ, एसएसपी वाराणसी प्रभाकर चौधरी को एसएसपी मुरादाबाद नियुक्त किया गया. वहीं एसएसपी मुरादाबाद अमित पाठक को वाराणसी का एसएसपी बनाया गया है. कानपुर की घटना में शहीद डिप्टी एसपी देवेंद्र मिश्रा के वायरल हो रहे पत्र की जांच के लिए शासन ने आईजी रेंज लखनऊ को जिम्मेदारी सौंपी है. आईजी रेंज ने इस मामले में जांच शुरू भी कर दी है.
Rajesh Tiwari
July 7, 2020
1
लखनऊ : कानपुर कांड के बाद हत्यारे विकास दूबे और पुलिस के बीच की जो केमेस्ट्री सामने आयी अब उससे सबक ले अफसर बदमाशों और खाकी की दोस्ती खंगालना शुरू कर चुके हैं. सीएम योगी के गृह जनपद गोरखपुर रेंज के एडीजी दावा शेरपा ने जोन के सभी पुलिस कप्तानों को कर्मियों की भूमिका की जांच करने का आदेश दिया है. स्पष्ट निर्देश दिया है कि ऐसे पुलिस वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए जिनका बदमाशों से संपर्क रहा हो. कहीं भी कोई ऐसा मिले तो सख्त कार्रवाई की जाए.
Rajesh Tiwari
July 7, 2020
1
लखनऊ : 11 जून से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत गंभीर, अभी भी वेंटिलेटर पर, क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी पर. उधर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता की सेहत में हो रहा सुधार, रविवार को अचानक तबीयत खराब होने पर मेदांता में कराया गया था भर्ती, कोरोना रिपोर्ट भी आयी निगेटिव.
Rajesh Tiwari
July 7, 2020
0
लखनऊ : कानपुर की घटना के बाद सीएम योगी का सख्त फरमान, जोन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में बड़े अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाने का दिया निर्देश, कहा, इसका परिणाम एक सप्ताह के भीतर नजर आना चाहिए. सभी जोन के एडीजी और कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर को माफिया व अपराधियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई की समीक्षा खुद करने का निर्देश दिए.
Rajesh Tiwari
July 7, 2020
0
लखनऊ : 1990 के दशक में धाकड़ डीजीपी के रूप में पहचान रखने वाले प्रकाश सिंह का कहना है कि खाकी, खादी और अपराधी के गठजोड़ का सुबूत है कानपुर एनकाउंटर . श्री सिंह के अनुसार इस घटना में कदम-कदम पर पुलिस चूक करती रही, जिसका नतीजा आठ पुलिस कर्मियों की शहादत के रूप में सामने आया. विकास दूबे एक दिन पहले पुलिस कर्मियों का धमकी दे चुका था. उसका पूर्व का इतिहास मंत्री को थाने के अंदर मार देने का था.
Rajesh Tiwari
July 7, 2020
0
लखनऊ : कानपुर हत्याकांड में शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा के सोशल मिडिया पर एक पत्र के वायरल होने के बाद कानपुर नगर के पूर्व एसएसपी अनंत देव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं भूमिका पर उठ रहे हैं सवाल, समय रहते यदि सीओ की रिपोर्ट पर कार्रवाई हुई होती तो इतनी बड़ी घटना से बचा जा सकता था. आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने पूर्व एसएसपी अनंत देव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. अनंत देव फिलहाल डीआईजी एसटीएफ के पद पर तैनात हैं,
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for