Friday, October 30 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
April 2, 2019
2
लखनऊ : प्रमुख सचिव ग्राम विकास अनुराग श्रीवास्तव 10 अप्रैल को हाईकोर्ट में तलब, 70 भूतपूर्व सैनिको का ग्राम विकास अधिकारी पद पर हुआ था चयन भूतपूर्व सैनिक होने का मांगा था प्रमाण, जिसके देने के बाद भी लगभग 9 महीने बाद भी नियुक्ति पत्र न दिए जाने से कोर्ट नाराज.
Rajesh Tiwari
April 2, 2019
1
लखनऊ : इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा प्रभात कुमार को अवमानना का नोटिस जारी कर खुद या फिर अपने वकील के माध्यम से जवाब दाखिल करने को कहा है, न्यायमूर्ति विवेक चौधरी ने यह आदेश सुरेश चंद्र पाल समेत अन्य की ओर से दायर अवमानना याचिका पर दिया, याचियों का आरोप है कि उनकी एक याचिका पर रिट कोर्ट के 16 अगस्त 2018 के फैसले व आदेश का अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा प्रभात कुमार ने पालन नहीं किया.
Rajesh Tiwari
April 2, 2019
2
लखनऊ : सचिवालय प्रशासन के अपर मुख्य सचिव महेश गुप्ता, समीक्षा अधिकारी वरिष्ठता सूची विवाद में पिछले दिनों अवमानना के दोषी ठहराए गए थे, अब हाईकोर्ट ने गुप्ता की सजा समाप्त करने की अपील पर सुनवाई करने का आग्रह नामंजूर कर दिया है, न्यायमूर्ति विवेक चौधरी ने महेश गुप्ता को यह सजा सहायक समीक्षा अधिकारियों की वरिष्ठता सूची संबंधी मामले में डॉ. किशोर टंडन समेत आठ अन्य द्वारा पिछले साल दायर अवमानना याचिका पर सुनाई थी जिसमें उनपर 25 हजार का जुर्माना भी लगाया था.
Rajesh Tiwari
April 2, 2019
0
लखनऊ : आईटीबीपी की डीआईजी अपर्णा कुमार अब उत्तरी धुव्र पर तिरंगा फहरायेंगी, इस अभियान में विश्व के विभिन्न देशो के नौ और सदस्य शामिल होंगे, अभियान के लिए अपर्णा 30 मार्च को ही नार्वे की राजधानी ओस्लो रवाना हो गयी है, अपर्णा ने इसी जनवरी में दक्षिणी ध्रुव यानी साउथ पोल पर तिरंगा लहराया था, इसके बाद वे लगातार उत्तरी ध्रुव के अभियान के लिए ट्रेनिंग करती रहीं.
Rajesh Tiwari
April 2, 2019
0
लखनऊ : सपा सरकार में आउट ऑफ़ टर्न प्रमोशन पाने वाले लगभग 900 पुलिस अधिकारियो जिसमें CO स्तर के करीब 211 अधिकारी शामिल हैं को कोर्ट से बड़ी राहत, हाईकोर्ट लखनऊ बेंच ने उनकी प्रोन्नत्ति रद्द करने के एकल पीठ के आदेश पर रोक लगायी, प्रोन्नत्ति रद्द करके नयी सूची जारी करने के आदेश जारी किये, हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आउट ऑफ टर्न प्रमोशन के मामले में अपना आदेश 5 पुलिस उपाधीक्षकों विनोद सिंह सिरोही, हरिमोहन सिंह, उमेश नाथ मिश्र, राजेश कुमार द्विवेदी व एक अन्य की विशेष अपील पर दिया.
Rajesh Tiwari
April 2, 2019
0
फर्रुखाबाद : बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत की दबंगई, बीजेपी प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने बिजली बिभाग के अधिशासी अधिकारी पंकज अग्रवाल को दी धमकी, बिजली बिभाग से एनओसी न मिलने पर दी गयी धमकी, पिछले 7 सालों से बीजेपी सांसद का बिजली का बिल नही है जमा, तकरीबन 5 लाख का बिजली का बिल है बकाया, अधिशासी अधिकारी पंकज अग्रवाल ने जिला निर्वाचन अधिकारी से लिखित रूप में की शिकायत, सांसद का ऑडियो अधिशासी अधिकारी ने किया वायरल, अधिशासी अधिकारी का चंद महीने पहले विधायक से हो चुका है बबाल,फतेहगढ कोतवाली क्षेत्र के बिजली घर का मामला.
Rajesh Tiwari
April 2, 2019
1
बलिया : बलिया DM पिटाई प्रकरण में बीती रात आरोपी विनोद तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज, 151 की धारा को बदलकर 332,353,504,506 ipc के अंतर्गत आरोपी विनोद तिवारी के ऊपर अभियोग पंजीकृत किया गया, तहसीलदार बलिया ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई FIR, DM की पिटाई के दौरान तहसीलदार बलिया गुलाबचंद DM चैंबर मे मौजूद, बलिया कोतवाली मे FIR दर्ज.
Rajesh Tiwari
March 28, 2019
1
लखनऊ : केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात 1988 बैच के 2 आईपीएस अधिकारी डॉ डीएस चौहान और अनिल कुमार अग्रवाल को राज्य सरकार ने बुधवार को एक आदेश जारी कर पुलिस महानिदेशक के पद पर प्रोन्नति दे दी है.
Rajesh Tiwari
March 27, 2019
2
लखनऊ : चुनाव आयोग से पीलीभीत के डीएम की शिकायत पर हटाये गए ADM (FR) बृज किशोर, अतुल सिंह पीलीभीत के नये ADM (FR) बनाये गये, पीलीभीत के DM अपने PCS अफ़सर से बेहद नाराज़.
Rajesh Tiwari
March 27, 2019
1
लखनऊ : चुनाव आयोग की अनुमति के बाद गोरखपुर के कमिश्नर अमित गुप्ता को हटाकर जयंत नर्लीगर को गोरखपुर का नया कमिश्नर बनाया गया, IAS अमित गुप्ता विदेश ट्रेनिग पर जाने की ECI से मांगी थी इजाज़त.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for