Tuesday, May 5 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
February 12, 2019
1
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में PCS संवर्ग के अफसरों की IAS में प्रोन्नति काफी संघर्षशील होती जा रही है। जहां पिछले वर्ष 31 अफसरों के आईएएस में प्रमोशन को लेकर तमाम रस्साकशी चली वहीं अब इस साल होने वाले 29 पीसीएस अफसरों के प्रमोशन की राह आसान होती नहीं दिख रही है। बताते चलें कि नायब तहसीलदार से प्रमोट होकर पीसीएस बने अफसर अब IAS बनने के लिए कोर्ट का सहारा ले चुके हैं, ग्रेडेशन लिस्ट को लेकर दायर याचिका जिसकी सुनवाई आज हाईकोर्ट लखनऊ में है। ऐसे में इस साल होने वाले इन 29 PCS अफसरों में इस बात की खुसफुसाहट काफी तेज हो गयी है कि कहीं प्रमोटी PCS अफसरों का यह कदम उनके प्रमोशन में रोड़ा न बन जाय। फिलहाल जिस तरह से एकबार फिर अफसरों में प्रमोशन को लेकर रस्साकसी की बात सामने आ रही है उसके भविष्य में और गम्भीर होने के आसार हैं।
Rajesh Tiwari
February 10, 2019
0
लखनऊ : सरकार ने ज़हरीली शराब से हुई मौतों के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में कुशी नगर में तमकुहीराज के क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी और सहारनपुर में देवबंद के क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ को निलंबित किया.
Rajesh Tiwari
February 9, 2019
1
दिल्ली : आईआरएस-सी एंड सीई अधिकारी राहुल राजपूत को प्रवर्तन निदेशालय (ED) में दिल्ली जोन के संयुक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है.
Rajesh Tiwari
February 9, 2019
0
दिल्ली : ट्विटर सीईओ ने भारत की संसदीय समिति के सामने 11 फरवरी को पेश होने से किया इंकार, Fake एकाउंट के मामले में होना था पेश.
Rajesh Tiwari
February 8, 2019
0
लखनऊ : लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी और सेक्रेटरी के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट, कंज्यूमर कोर्ट के न्यायाधीश राजर्षी शुक्ला ने जारी किया अरेस्ट वारंट, 2003 में एक जमीन अलॉटमेन्ट के मामले में हुई कार्यवाही, कई दिनों से जिला कंज्यूमर कोर्ट पेश होने को कहता रहा एलडीए वीसी और सेक्रेटरी से पर कोर्ट के समक्ष नहीं हुए पेश, करते रहे अवहेलना.
Rajesh Tiwari
February 8, 2019
0
दिल्ली : मायावती के मुख्यमंत्री रहते मूर्ति लगवाए जाने पर हुए व्यय पर, सुप्रीम कोर्ट ने की माया पर तल्ख टिप्पड़ी, कोर्ट ने कहा कि “पहली नज़र में हमारा यही मत है कि मायावती को सरकारी खजाने का पैसा वापस करना चाहिए”. मामले की अगली सुनवाई अब 2 अप्रैल को.
Rajesh Tiwari
February 8, 2019
0
लखनऊ : कैग रिपोर्ट में तमाम अनियमितताओं को उजागर किया गया है, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत उत्पादन को बढ़ावा देने के कामों में नियमों का पालन नहीं किया गया, बहराइच, चित्रकूट, गाजीपुर, कानपुर नगर, सम्भल में चावल, गेहूं, दलहन के 61% बीज उन कृषि जलवायु क्षेत्रों के लिए निर्धारित प्रजाति के नहीं थे.
Rajesh Tiwari
February 8, 2019
0
लखनऊ : चर्चित गोमती रिवरफ्रंट के मामले में न्यायिक जांच रिपोर्ट के बाद अब कैग की रिपोर्ट में भी अनियमितता सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार गोमती रिवरफ्रंट में मानकों को ताखपर रखकर दिए गए ठेके जिससे सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार ठेके देने में मानकों का अनुपालन नहीं किया गया है. निविदा आमन्तरण में फर्जी दस्तावेज भी लगाए गए. बताते चलें कि 2015 में रिवर फ्रंट को विकसित करने के लिए 656.58 करोड़ जिसको 2016 में लागत बढ़ा 1513.32 करोड़ किया गया और मार्च 2017 तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया. लेकिन लेकिन सितम्बर 2017 तक 1447.84 खर्च होने के बाद भी काम अधूरा था. इसमें कुल 662.58 करोड़ की लागत की 23 निविदा आमंत्रण सूचनाओं को प्रकाशित ही नहीं कराया गया.
Rajesh Tiwari
February 8, 2019
0
लखनऊ : कैग की रिपोर्ट के अनुसार राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना, जेएनएनआरयूएम में अनियमितता, लोक उपक्रमों की लापरवाही से 11920 करोड़ की लगी चपत. रिपोर्ट के अनुसार सरकार को यह नुकसान इस विद्युतीकरण योजना में लापरवाही और जेएनएनआरयूएम के तहत परिवहन सुविधा के संचालन में कमियों और पीएसयू में निवेश से हुआ है.
Rajesh Tiwari
February 8, 2019
0
विशाखापट्टनम : 36 हजार में IAS के बेटे की शादी विशाखापटनम रीजन डेवलपमेन्ट अथॉरिटी(VMRDA)के कमिश्नर पटनाला बसंत कुमार अपने बेटे की शादी मात्र 36 हजार में ही करेंगे, लड़की वालों को देने होंगे आधे पैसे.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for