Thursday, April 9 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Rajesh Tiwari
Rajesh Tiwari
Website
Twitter
Rajesh Tiwari
February 12, 2020
0
दिल्ली : दिल्ली में बीजेपी की बुरी हार के बाद दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस्तीफे की पेशकश किया, बीजेपी आलाकमान ने मनोज तिवारी को पद पर बने रहने को कहा.
Rajesh Tiwari
February 12, 2020
0
लखनऊ : यूपी का बजट सत्र गुरूवार से शुरू, बजट सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी में जुटा विपक्ष, कानून व्यवस्था और किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे, कांग्रेस को छोड़ सभी विधानमंडल की बैठक बुधवार को संपन्न,सदन शुरू होने से एक दिन पहले बुधवार को विधानसभा में 12.30 बजे सर्वदलीय बैठक हुई संपन्न, सदन को व्यवस्थित तरीके से चलाने के लिए हुई सर्वदलीय बैठक, 18 फरवरी को रखा जाएगा बजट.
Rajesh Tiwari
February 12, 2020
0
लखनऊ : आईपीएस देवेंद्र सिंह चौहान ने यूपी में ज्वाइनिंग की, 1988 बैच के आईपीएस अफसर हैं देवेंद्र सिंह चौहान, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से यूपी लौटे हैं चौहान, यूपी सरकार ने चौहान की यूपी वापसी को केंद्र को लिखा था पत्र, डीजी इंटेलिजेंस बनाए जा सकते हैं देवेंद्र सिंह चौहान.
MainSlide
Rajesh Tiwari
February 12, 2020
0
तहसील लखीमपुर को पर्यावरण को बढ़ावा व संरक्षण देने के लिए मिला ISO 14001 का प्रमाण पत्र, यूपी की पहली तहसील बनी, SDM अरुण सिंह को मिला तमगा
#SDM अरुण सिंह की कर्मठता से पहले भी यूपी की पहली कारपोरेट कल्चर तहसील का ISO 9001 प्रमाण पत्र कर…
Rajesh Tiwari
February 11, 2020
0
गाजियाबाद : गाजियाबाद की सीबीआई अदालत ने नोएडा अथॉरिटी में हुए अरबों रुपये के घोटाले के मुख्य आरोपी यादव सिंह को दो दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा, इस मामले में यादव सिंह को कल सीबीआई ने गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए मांगी थी रिमांड, सीबीआई कोर्ट के जज अमित वीर सिंह ने दिए रिमांड के आदेश.
Rajesh Tiwari
February 11, 2020
0
सुल्तानपुर : सीएम योगी का बयान पूर्वांचल एक्सप्रेस का निरीक्षण करने आया, गुणवत्तापूर्ण कार्य हो रहा है, समय से पूरा हो रहा एक्सप्रेस वे का कार्य, पूर्वांचल के लिए लाइफलाइन है एक्सप्रेस वे सीएम, एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ उद्योग विकसित किये जायेंगे, लोगो को मिलेगा रोजगार, बुलदेलखण्ड के विकास के लिए बुलदेलखण्ड एक्सप्रेस वे मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस पर होगा काम सीएम सुलतानपुर के हलियापुर में एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने पहुचे थे.
Rajesh Tiwari
February 11, 2020
0
सुल्तानपुर : सिक्सलेन का निरीक्षण करके वापस पहुंचे सीएम योगी। अधिकारियों के साथ कर रहे समीक्षा बैठक। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से संबंधित चल रही बैठक, हलियापुर स्थित प्लांट पर चल रही बैठक.
Rajesh Tiwari
February 11, 2020
0
लखनऊ : कल हुई ट्रामा सेंटर के न्यूरोसर्जरी विभाग में बवाल का मामला CCTV कैमरे में हुई कैद, सिटी मजिस्ट्रेट समेत पत्नी और बेटे पर FIR दर्ज, नोएडा के सिटी मजिस्ट्रेज उमा शंकर सिंह उनकी पत्नी रश्मि सिंह व बेटे प्रखर सिंह पर IPC 323,504,332,427 व सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम 3/4 के तहत चौक कोतवाली में FIR दर्ज. किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर आर एस कुशवाह ने दर्ज कराई FIR, कल ट्रॉमा सेंटर की न्यूरोसर्जरी में बवाल और हंगामे के साथ साथ डॉक्टर से की थी मारपीट, नोएडा के सिटी मजिस्ट्रेटी की पत्नी व बेटे ने जमकर काटा था अस्पताल में हंगामा, बवाल की पूरी तस्वीर CCTV कैमरे में हुई थी कैद.
Rajesh Tiwari
February 11, 2020
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश मंत्री परिषद की बैठक आज शाम को लोक भवन में होगी कई प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी, प्रमुख रूप से जिन प्रस्तावों को मंत्रिपरिषद में रखा जाएगा उनमें अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के गठन को लेकर पर्यटन विभाग के प्रस्ताव पर होगी चर्चा, घरों की दीवारों को गंदा करना होगा दंडनीय अपराध बिना अनुमति पोस्टर लगाने पर होगी कार्यवाही से जुड़ा प्रस्ताव, नमामि गंगे के मार्गदर्शक सिद्धांत बदलने से जुड़ा प्रस्ताव भी यूपी कैबिनेट की बैठक में, नियुक्ति विभाग के तहसीलदार पर कार्यवाही के प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी, फिरोजाबाद सदर तहसील के तत्कालीन तहसीलदार को दंडित करने से जुड़ा प्रस्ताव, ग्रामीण पेयजल योजना का विभाग बदलने से जुड़ा प्रस्ताव भी कैबिनेट की बैठक में, सोनभद्र के ओबरा में नई तहसील बनाने से जुड़ा प्रस्ताव भी कैबिनेट बैठक में, 2017-18 की सीएजी रिपोर्ट विधानसभा में रखने संबंधी प्रस्ताव भी यूपी कैबिनेट की बैठक में, हरदोई में चीनी निगम की 22 हेक्टेयर जमीन आवास विकास परिषद को देने संबंधी प्रस्ताव भी यूपी कैबिनेट की बैठक में, गांव में पाइप से पेयजल आपूर्ति नीति के प्रस्ताव को भी मिलेगी मंजूरी.
Rajesh Tiwari
February 11, 2020
0
दिल्ली : व्हाइट हाउस ने ट्रंप के भारत दौरे पर मुहर लगाई, व्हाइट हाउस के सूत्रों के मुताबिक आगामी 24 और 25 फरवरी को प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मग्लिना ट्रंप भारत दौरे पर नई दिल्ली आ रहे है, इस दो दिवसीय दौरे में नई दिल्ली के अलावा ट्रंप अहमदाबाद जायेगे, जहां हाउडी मोदी के तर्ज पर ” केम छो ट्रंप” कार्यक्रम का आयोजन होगा, अभी ट्रंप के ताजमहल दीदार का प्रोग्राम नहीं बन पाया है, वैसे ट्रंप को ताजमहल से बहुत लगाव है, अटलांटा में ट्रंप ताजमहल नाम से उनका प्रोजेक्ट है, जिससे उनके ताजमहल जाने के कयास हैं..
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for