Thursday, April 9 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Rajesh Tiwari
Rajesh Tiwari
Website
Twitter
Rajesh Tiwari
February 13, 2020
0
लखनऊ : प्रमुख सचिव खादी नवनीत सहगल का आदेश, निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नया प्लान, बनाया जाएगा डिस्ट्रिक एक्सपोर्ट प्लान, पोंटीसीयल एक्सपोर्ट हब बनेंगे जिले, 10 सदस्यों की जिला कमेटी का होगा गठन.
Rajesh Tiwari
February 13, 2020
0
लखनऊ : सपा के महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव का पैर छूने वाले सीओ सिटी राकेश सिंह यादव किये गए लाइन हाज़िर, पुलिस आचरण नियमावली उल्लंघन करने के मामले में हुई कार्यवाही, मथुरा सीओ सिटी राकेश सिंह यादव का पैर छूते हुए वायरल हुआ, डीजीपी मुख्यालय भेजी गई कार्यवाही की रिपोर्ट, 12 फरवरी को मथुरा शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रोफेसर रामगोपाल यादव का पैर छूते हुए वायरल हुई थी.
Rajesh Tiwari
February 13, 2020
0
लखनऊ : सीएम योगी का भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, पूर्व मुख्य लेखाधिकारी पर केस के आदेश, पर्यटन विभाग के पूर्व अफसर पर केस, आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज होगा.
Rajesh Tiwari
February 13, 2020
0
लखनऊ : तालकटोरा पुलिस की जमकर गुंडई, मंत्री नंदी के सुरक्षा गार्ड की पिटाई, सुरक्षा में तैनात सिपाही की पिटाई, राहुल पाल को पुलिसवालों ने पीटा, मामूली विवाद में थाने पहुंचा था राहुल, मंत्री की दखल के बाद छोड़ा गया राहुल, तालकटोरा पुलिस मामले को दबाने में जुटी.
Rajesh Tiwari
February 13, 2020
0
गाजियाबाद : पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह की पेशी, यादव को सीबीआई कोर्ट में किया गया पेश, नोएडा के टेंडर घोटाले मामले में पेशी, 48 घंटे की CBI कस्टडी रिमांड के बाद भेजा जेल, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल, तीसरी एफआईआर में गिरफ्तार किए गए यादव सिंह.
Rajesh Tiwari
February 13, 2020
0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी के प्रमुख सचिव एसपी गोयल केंद्र में अतिरिक्त सचिव के पद पर जाने की तैयारी में, जानकारों के अनुसार अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी बनाये जा सकते हैं मुख्य सचिव.
Rajesh Tiwari
February 13, 2020
0
लखनऊ : नए डीजीपी की तैनाती जल्द, लेकिन सरकार के सामने है बड़ी मुश्किल! संघ लोक सेवा आयोग ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक पद पर नियुक्ति के लिए तीन नामों का चयनित पैनल योगी आदित्यनाथ सरकार को भेजा, इन्ही तीन में से एक संभालेगा दुनिया की सबसे बड़ी पुलिस फोर्स की कमान, तीनों फिलहाल यूपी कैडर के वरिष्ठतम उपलब्ध आईपीएस अधिकारी,1985 बैच के आईपीएस अफसर हितेश अवस्थी देख रहे हैं डीजीपी का काम. फील्ड के तजुर्बेकार और काम से असरदार अवस्थी जी के बैचमेट डीजी आरपीएफ अरुण कुमार भी पैनल में शामिल. अरुण कुमार की गिनती सख्त और कामयाब अफसरों में होती है जिन्हें जिले, रेंज के साथ ही अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था के पद पर भी काम करने का अनुभव है, यूपी कैडर के वरिष्ठतम आईपीएस अधिकारी 1984 बैच के सीआरपीएफ DG एपी माहेश्वरी का भी नाम पैनल में है शामिल, जिनकी वापसी में कम दिलचस्पी बताई जा रही है, कुल मिलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने दो नामों के विकल्प, या तो हितेश चंद्र अवस्थी को जारी रखें पूर्णकालिक नियुक्ति के साथ या फिर अरुण कुमार को कमान दें, हितेश अवस्थी जारी रहते हैं तो यूपी की पुलिस दो दो अवस्थियों के नियंत्रण में रहेगी, जो स्थिति आज है. अपर मुख्य सचिव गृह के पद पर तैनात हैं 1987 बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी , जिनके परफॉर्मेंस से मुख्यमंत्री खुश हैं. अरुण कुमार बनते हैं तो भी पुलिस और गृह महकमा दो ब्राह्मणों के अधीन होगा. मुख्यसचिव पद पर नियमित नियुक्ति की प्रत्याशा में 1985 बैच के आईएएस अफसर राजेन्द्र कुमार तिवारी पिछले छह महीने तेरह दिन से कार्यवाहक की भूमिका निभा रहे हैं.
Rajesh Tiwari
February 12, 2020
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के अनुसार अब तक कोरोना वायरस से प्रभावित देशों के 1231 यात्रियों को जिला निगरानी इकाइयों और WHO-NPSP की टीमों द्वारा पहचाना और ट्रैक किया गया है, इनमें से 61 में वायरस के लक्षण पाए गए हैं, 4 यात्रियों के सैंपल NIV, पुणे में, 38 यात्रियों के सैंपल KGMU,लखनऊ और 19 यात्रियों के सैंपल NCDC दिल्ली भेजे गए हैं. 61 संदिग्धों में से 56 के टेस्ट के नतीजे नेगेटिव आए हैं, 5 के नतीजें आना अभी बाकी है.
Rajesh Tiwari
February 12, 2020
0
ग्रेटर नोएडा : यमुना प्राधिकरण ने एक अहम फैसले के तहत जेपी स्पोर्ट सिटी की परियोजना को किया रद्द, जेपी पर लगभग 350 सौ करोड़ का बकाया, तमाम नोटिस के बाद भी नही मिला पैसा, 965 हेक्टयर स्पोर्ट सिटी का आवंटन रद्द किया गया, इसी स्पोर्ट सिटी में हो चुकी फॉर्मूला वन रेस,अब तक की सबसे बड़ी परियोजना थी स्पोर्ट सिटी,यमुना प्राधिकरण की अब तक सबसे बड़ी कार्यवाही,अपने कब्ज़े में पूरी स्पोर्ट सिटी लेगा यमुना प्राधिकरण.
Rajesh Tiwari
February 12, 2020
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने प्रो0 कल्पलता पाण्डेय, सेवानिवृत्त आचार्य, शिक्षा विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी को जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया का कुलपति नियुक्त किया है. प्रो0 कल्पलता पाण्डेय की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष की अवधि के लिए की गयी है.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for