Sunday, April 12 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Rajesh Tiwari
Rajesh Tiwari
Website
Twitter
Rajesh Tiwari
July 1, 2019
0
लखनऊ : 8 जुलाई से कैलीफोर्निया एक माह की ट्रेनिंग पर जाएंगे प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल.
Rajesh Tiwari
July 1, 2019
0
लखनऊ : मूल रूप से कर्नाटक के शिमाँगो की रहने वाली उत्तर प्रदेश कैडर की 2002 बैच की आईपीएस अफसर अपर्णा कुमार ने 20310 फ़ीट ऊंची दुनिया की 7वीं सबसे ऊंची चोटी माउंट डेनाली पर देश और प्रदेश का झंडा फहराकर फतह हासिल कर ली है. इसी के साथ ही अपर्णा कुमार दुनिया की सभी सातों सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचने वाली देश की इकलौती अफसर बन गयी हैं. संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का स्थित इस माउंट डेनाली चोटी पर तापमान माइनस 40 डिग्री और हवा की रफ्तार करीब 250 किमी प्रति घंटा रही, जिसको पार करते हुए अपर्णा कुमार ने इस फतह को अनुमानित समय से 10 दिन पहले ही तय कर लिया जबकि इसके पहले 2017 व 2018 में मौसम की खराबी की वजह से उनको वापस आना पड़ा था. अब अपर्णा का अगला लक्ष्य उत्तरी ध्रुव पर तिरंगा फहराने का है. इसके अलावा अपर्णा अभी तक दुनिया की शीर्ष छह चोटियों एशिया का माउंट एवरेस्ट, अफ्रीका के तंजानिया का माउंट किलिमंजारो, यूरोप की एलब्रस, इंडोनेशिया की कार्सटेंज पिरामिड, अंटार्टिका की विनसन मैसिफ और दक्षिण अमेरिका की माउंट एनकोकागुआ पर तिरंगा फहराया चुकी हैं. .
Rajesh Tiwari
June 30, 2019
0
लखनऊ : बाराबंकी में दरोगा के घूस कांड के चलते 2013 बैच के सस्पेंड हुए आईपीएस अफसर सतीश कुमार हुए बहाल, एडीजी स्थापना पीयूष आनंद को दी गई थी घूस कांड मामले की जांच, एसपी बाराबंकी रहते व्यापारी से बाराबंकी के दरोगा ने वसूली थी 65 लाख की घूस, दरोगा के घूस कांड में तत्कालीन एसपी डॉक्टर सतीश की भूमिका पर उठे थे सवाल, घूसकांड में डॉक्टर सतीश के सस्पेंशन में एक बड़े आईपीएस अधिकारी से नोकझोंक मानी गई थी वजह.
Rajesh Tiwari
June 30, 2019
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश कैडर के 5 IAS अफ़सर आज होंगे सेवानिवृत, इनमें 1982 बैच के IAS चंद्रप्रकाश -प्रथम, 2001 बैच के IAS जगतराज, 2005 बैच के IAS डॉक्टर सुरेंद्र कुमार, 2005 बैच के IAS विद्यासागर, 2006 बैच के IAS डॉक्टर अरुण वीर सिंह, सेवानिवृत्त हो रहे इन अफ़सरो के पदों पर जल्द होगी पोस्टिंग.
MainSlide
Rajesh Tiwari
June 30, 2019
3
भूगर्भ जल से जलमग्न रहने वाली गोमती पर अस्तित्व का संकट, कहीं सरस्वती नदी न बन जाय गोमती
#भूगर्भ से निकले जल से जलमान रहने वाली गोमती की देखरेख से भूगर्भ जल जैसा अहम विभाग दूर क्यों? #वर्ष…
Rajesh Tiwari
June 28, 2019
0
लखनऊ : UP में 15 IAS अफ़सरो का तबादला, मथुरा, झांसी, मेरठ,नगर आयुक्त का तबादला, प्रयागराज, हापुड़,गोरखपुर, वाराणसी VC भी बदले गए, UP में DM बनने का सपना देखने वाले अफ़सरो को बड़ा झटका, IAS देवेश चतुर्वेदी ,प्रमुख सचिव आवास बने, IAS नितिन रमेश गोकर्ण के पास सिर्फ़ PWD, IAS संजय R भूसरेड्डी प्रमुख सचिव आबकारी,अतिरिक्त IAS कल्पना अवस्थी- प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण, IAS डॉक्टर अरविंद कुमार चौरसिया नगर आयुक्त मेरठ बने, IAS मनोज कुमार को झांसी का नगर आयुक्त बनाया गया, IAS मनोज कुमार को मेरठ से झांसी नगर आयुक्त की जिम्मेदारी, IAS रविन्द्र कुमार मन्दर को नगर आयुक्त मथुरा बनाया गया, PCS समीर वर्मा नगर आयुक्त को वेटिंग में डाला गया 3 नगर आयुक्त की कुर्सी पर IAS अफ़सरो की तैनाती नगर आयुक्त का सपना देख रखे आधा दर्जन PCS अफ़सरो को झटका IAS विजय कुमार सिंह ,अपर निदेशक सुडा से VC हापुड़ बने IAS ज्ञानेश्वर त्रिपाठी को बड़ी मुश्किल से कामयाबी अलीगढ़ के VC बने IAS ज्ञानेश्वर त्रिपाठी गोरखपुर VC IAS अमित कुमार बंसल को विशेष सचिव बनाया IAS अमित कुमार बंसल ,अपर निदेशक PGI का अतिरिक्त चार्ज IAS भानु प्रताप सिंह से सिर्फ DM इलाहाबाद रहेंगे, VC का चार्ज वापस IAS टी के शिबु को VC इलाहाबाद प्राधिकरण बनाया गया IAS एन दिनेश कुमार VC गोरखपुर प्राधिकरण बने IAS उमेह प्रताप सिंह को वाराणसी VC बनाया गया PCS एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और IAS प्रोन्नति मंच के अध्यक्ष है उमेह प्रताप सिंह
Rajesh Tiwari
June 27, 2019
0
दिल्ली : केंद्रीय नौकरशाही में 1984 बैच का जलवा, आईपीएस के 1984 बैच को अहम तैनाती, 1984 बैच के 8 आईपीएस अहम पदों पर आईबी,रॉ,BSF, ITBP, CISF के चीफ 84 बैच के, NIA,NSG और BCAS चीफ 1984 बैच के, अरविंद कुमार,सामंत गोयल,रजनीकांत मिश्रा, एसएस देसवाल, राजेश रंजन और YC मोदी, सुदीप लखटकिया, राकेश अस्थाना को अहम तैनाती, 8 प्रमुख पदों पर 1984 बैच के आईपीएस.
Rajesh Tiwari
June 23, 2019
0
लखनऊ : IAS अफ़सर ने जीता सिल्वर मेडल, IAS सुहास एल. वाई. का फाइनल मैच खत्म, फ्रांस के नम्बर 1 विजेता लुकास के साथ आयरलैंड में हुआ आज सीधा मुकाबला खत्म, मामूली अंतर से गोल्ड फिसला, सिल्वर पर IAS अफ़सर का कब्जा, BWF का इंटरनेशनल आइरिश ओपन बैडमिंटन शिप का फाइनल मुकाबला ख़त्म, UP कैडर के IAS अफ़सर लगातार देश के लिए जीत रहे है मेडल.
Rajesh Tiwari
June 23, 2019
0
दिल्ली : यूपी सरकार द्वारा भ्रष्टाचार को मिटाने और कथित भ्रष्ट अधिकारियों से छुटकारा पाने के लिए केंद्र सरकार के कदम का पालन करने की संभावना है. सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार ऐसे अधिकारियों को अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त दे सकती है. कहा जाता है कि यूपी सरकार इस मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने जा रही है.
Rajesh Tiwari
June 23, 2019
0
दिल्ली : भारत सरकार में धन की कमी के कारण जून, 2019 के महीने के लिए समूह ‘ए’ और ‘बी’ अधिकारियों के वेतन में देरी होने की संभावना है. पूर्ण बजट की उपलब्धता के बाद ही उन्हें भुगतान किया जाएगा.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for