Tuesday, May 5 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
October 7, 2019
1
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के IFS अधिकारी रमेश पाण्डेय ने दुधवा में उत्कृष्ट कार्य कर संयुक्त राष्ट्र तक फ़हराया परचम, UN द्वारा दिया जाने वाला एशिया इन्वायरमेंटल इंफोर्समेंट अवार्ड 2019 रमेश पाण्डेय को दिया जाएगा. डायरेक्टर दुधवा रहते उल्लेखनीय कार्यों के लिए UN ने नाम घोषित किया, 13 नवम्बर को बैंकॉक में मिलेगा श्री पाण्डेय को पुरस्कार.
Rajesh Tiwari
September 28, 2019
0
दिल्ली : केंद्र सरकार में यूटी कैडर की 1984 बैच की आईएएस अधिकारी सुश्री रीना राय को 7 अक्टूबर, 2019 तक उच्च शिक्षा विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
Rajesh Tiwari
September 28, 2019
0
दिल्ली : भारत सरकार में पी कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी संजय अग्रवाल को 8 अक्टूबर, 2019 तक सचिव, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
Rajesh Tiwari
September 28, 2019
1
दिल्ली : केन्द्रशासित राज्य का दर्जा मिलने के बाद J & K में पहले IPS के रूप में कलसी तैनात किये गए हैं. 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी सागर सिंह कलसी घाटी के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात पहले अधिकारी हैं.
Rajesh Tiwari
September 28, 2019
0
दिल्ली : भारत सरकार ने राजस्थान सरकार के 10 नए मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. जिन शहरों में यह मेडिकल कालेज खोले जाने हैं उनमें जैसलमेर, करौली, बांसवाड़ा, अलवर, नागौर, बूंदी, सिरोही, बारां, चित्तौड़गढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में एक-एक हैं. अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में भारत सरकार, राजस्थान के चुनौती मॉडल के तहत तेजी से गुणवत्ता के प्रस्ताव तैयार किए और सफल हुए.
Rajesh Tiwari
September 28, 2019
0
दिल्ली : 15 आईआरएस-आईटी अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति मिली. भारतीय राजस्व सेवा संवर्ग (IRS-IT) के 15 अधिकारियों के अनिवार्य रूप से सेवा से सेवानिवृत्त दे दी गयी है. इन अधिकारियों में ओ पी मीणा, पीआर सीआईटी, सेलेंद्र ममदी, पी के बजाज, सीआईटी, संजीव घी, जेसीआईटी, के जयप्रकाश, एसीआईटी (मुख्यालय); वी अप्पाला राजू, एडीएल सीआईटी; राकेश एच शर्मा, एसीआईटी; नितिन गर्ग तत्कालीन डीसीआईटी, सिरसा, हरियाणा; एस ए फज़ुल्ला, डीसीआईटी; कृपा सागर दास, डीसीआईटी; पी जोस कुंजिपालु, एसीआईटी (ओएसडी); सी जे विंसेंट, एसीआईटी (ओएसडी); टी के भट्टाचार्य DCIT, लुधियाना; कमलेश कुमार त्रिपाठी, जेसीआईटी और एस आर सेनापति, अडल सीआईटी का नाम शामिल है.
Rajesh Tiwari
September 28, 2019
0
मुंबई : माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में, शिवसेना को विधानसभा चुनाव के बाद गठबंधन के रूप में उप मुख्यमंत्री का पद मिलने की संभावना है. सूत्रों के अनुसार अगर शिवसेना ने इस फॉर्मूले को स्वीकार कर लिया तो बीजेपी को ज्यादा सीटें मिलने की संभावना है. इसके अलावा बीजेपी अन्य सहयोगी दलों जैसे आरपीआई और अन्य को 18 सीटें देना चाहती है.
Rajesh Tiwari
September 12, 2019
0
लखनऊ : पुलिस महानिदेशक ओ. पी. सिंह ने की PPS एसोसिएशन के अधिकारियों के साथ बैठक, DGP HQs के अनुसार- कैडर रिव्यु, वर्दी भत्ता, डीपीसी के मुद्दे पर चर्चा के साथ PPS अधिकारियों को प्रदेश के अंदर व बाहर से विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण प्राप्त कर पेशेवर दक्षता को बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया गया. ग़ौरतलब है कि ,PPS एसोसिएशन की मांगों के बदले आज तक मीटिंग ही मिली हैं.
Rajesh Tiwari
September 11, 2019
1
दिल्ली : 2011 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी मंजूनाथ भजंत्री को नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार का निजी सचिव नियुक्त किया गया है.
Rajesh Tiwari
September 11, 2019
1
दिल्ली : कुल 18 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 31,898.63 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के कुल 2480 मामले दर्ज हुए.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for