Tuesday, May 5 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
March 9, 2019
2
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 5 PCS अफ़सरो का तबादला, विश्व भूषण मिश्रा बने डिप्टी डायरेक्टर प्रशासक, कृषि निदेशालय, रजनीश कुमार मिश्रा सिटी मैजिस्ट्रेट इलाहाबाद, सहदेव कुमार मिश्रा उप आवास आयुक्त, चंद्रपाल डिप्टी डायरेक्टर मंडी परिषद, PCS दिलीप कुमार डिप्टी डायरेक्टर मंडी परिषद बने.
Rajesh Tiwari
March 8, 2019
0
दिल्ली : डॉ0 औसाफ सईद, वर्तमान में सेशेल्स गणराज्य में भारत के उच्चायुक्त को सऊदी अरब के साम्राज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है. वह 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं.
Rajesh Tiwari
March 8, 2019
1
लखनऊ : यूपी सरकार की वेबसाइट की इस गडबडी के लिए जिम्मेदार कौन है? वेबसाईट के अनुसार, दिनेश सिंह आरआई, जीओआई मंत्रालय में सचिव हैं, जबकि वह पिछले साल जून में सेवानिवृत्त हुए थे. वह 1982 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी हैं, जो वर्तमान में राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण आयोग के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं.
Rajesh Tiwari
March 8, 2019
1
दिल्ली : वर्तमान में विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव मनप्रीत वोहरा को मैक्सिको में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है. वह 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं.
Rajesh Tiwari
March 8, 2019
1
दिल्ली : 171 आईआरएस अधिकारियों को ज्वाईंट आयुक्त ग्रेड में पदोन्नत किया गया. विभिन्न बैचों के 171 IRS (C & CE) अधिकारियों को संयुक्त आयुक्त ग्रेड में पदोन्नत किया गया है. 48 अफसरों को इस ग्रेड का अप्रैल 2007 से लाभ मिलेगा, 37 को अप्रैल 2008 से, अप्रैल 2009 से 19 अफसरों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा, 40 अफसरों को 2010 में और 27 अधिकारियों को अप्रैल 2011 से इसका लाभ मिलेगा.
Rajesh Tiwari
March 8, 2019
1
दिल्ली : क्या एक IAS अधिकारी ने राफेल सौदे पर आपत्ति जताई थी? अब यह विषय राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना है. लोगों का कहना है कि 1991 बैच के एक आईएएस अधिकारी ने राफेल सौदे पर अपनी उच्च लागत के बारे में आपत्ति जताई थी और छुट्टी पर चले गए?
Rajesh Tiwari
March 7, 2019
1
जयपुर : मुस्लिम धर्मगुरु गाजी फकीर की हिस्ट्रीशीट खोलने से चर्चा में रहे आईपीएस पंकज चौधरी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया, राजस्थान कैडर के 2009 बैच के आईपीएस पंकज की पत्नी मुकुल चौधरी गत दिसम्बर में हुए विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में शामिल हुई थीं और तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधराराजे के खिलाफ प्रचार किया था.
Rajesh Tiwari
March 7, 2019
1
लखनऊ : राजधानी में कस्टम इंस्पेक्टरों ने प्रधान आयुक्त को बुधवार को दफ्तर में ही बंधक बना दिया, उत्पाद शुल्क विभाग के इंसपेक्टरों ने अफसरों की VIP संस्कृति की शिकायत PMO में किया था जिससे नाराज आगरा के मुख्य आयुक्त ने वर्दी न पहनने के आरोप में 2 कस्टम इंस्पेक्टर एकांत सोलंकी और कपिल कुमार को निलंबित कर दिया था.
Rajesh Tiwari
March 7, 2019
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के 3 आईपीएस अधिकारी 2008 बैच के विपिन मिश्रा, 2010 बैच के केएच राठौर और कुंतल किशोर, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे.
Rajesh Tiwari
March 7, 2019
1
लखनऊ : प्रदेश में आईएएस अफसरों का महंगाई भत्ता अब 12% हो गया है, पहले यह 9% था, बढ़ा हुआ यह महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2019 से लागू,शासनादेश जारी, केंद्र सरकार फरवरी में ही डीए वृद्धि का आदेश जारी कर चुकी है.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for