Tuesday, November 3 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
February 13, 2018
3
दिल्ली : उत्तर प्रदेश कैडर के 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी पद्मजा चौहान को भारत सरकार में उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) स्तर के पद के लिए चुना गया है.
Rajesh Tiwari
February 13, 2018
0
दिल्ली : कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के सचिव की सेवानिवृत्त के बाद इस महीने के अंत तक डीओपीटी के सचिव पद पर 1982 बैच एचपी कैडर आईएएस अधिकारी अजय मित्तल की नियुक्ति की जाएगी.
Rajesh Tiwari
February 10, 2018
0
दिल्ली : आल इण्डिया रेडियो के उपनिदेशक लखनऊ सुनील शुक्ला का स्थानांतरण आदेश रद्द कर दिया गया है. अब श्री शुक्ला की सेवायें लखनऊ में ही जारी रहेंगी. सुनील शुक्ला को अभी पिछले दिनों डीडी, डीपीडी के रूप में चेन्नई भेजा गया था.
Rajesh Tiwari
February 10, 2018
3
दिल्ली : त्रिपुरा और नागालैंड विधानसभा चुनावों में एजेंसियों ने कुल 36 लाख रूपए की अवैध राशि पकड़ी है. जिसमें 22.13 लाख रुपये त्रिपुरा से और शेष नागालैंड से बरामद की गई. मेघालय से भी 1.5 लाख रुपये जब्त की गई है.
Rajesh Tiwari
February 10, 2018
2
लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन की बहुप्रतीक्षित सूची आज जारी हो गयी. प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री, चार मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष तथा दो क्षेत्रीय अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दिया है. इनमें से प्रदेश उपाध्यक्ष तथा प्रदेश महामंत्री के एक-एक पद अभी रिक्त रखे गए है.
Rajesh Tiwari
February 9, 2018
1
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आर्थिक रूप से कमजोर व गम्भीर बीमारियों से ग्रसित प्रदेश के विभिन्न जनपदों के 91 व्यक्तियों को 01 करोड़ 44 लाख 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दिया है. सीएम योगी द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त लाभार्थियों में जनपद बहराइच के संजीव कुमार मिश्रा, फैजाबाद के योगेन्द्र प्रताप सिंह, इटावा के रिफाकत अली आदि शामिल हैं. सहायता प्राप्त इन लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं.
Rajesh Tiwari
February 9, 2018
1
लखनऊ : प्रदेश सरकार ने उप निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण के पद पर तैनात मधुरेन्द्र कुमार पर्वत को डा0 शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुर्नवास विश्वविद्यालय के कुल सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. इसके पहले इसकी जिम्मेदारी अखिलेन्द्र कुमार के पास थी. इसके लिए प्रमुख सचिव, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, महेश कुमार गुप्ता ने आदेश जारी कर दिया है. प्रमुख सचिव के आदेश के अनुसार इसको तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना है.
Rajesh Tiwari
February 9, 2018
0
दिल्ली : उत्तर प्रदेश कैडर की 2008 बैच की आईएएस अफसर बी चन्द्रकला को उनके पैरेंट कैडर में वापस भेज दिया गया है. वर्तमान में चन्द्रकला भारत सरकार के पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं.
Rajesh Tiwari
February 9, 2018
1
दिल्ली : भारत सरकार की संयुक्त सचिव के रूप में भारतीय राजस्व सेवा (सी एंड सीई) के 1989 बैच के कुल 14 अफसरों को सूचीबद्ध किया गया है. सूचीबद्ध किये गए इन अधिकारियों सुरजीत भुजबुल, संजय कुमार अग्रवाल, अनिल कुमार गुप्ता, अरुणा नारायण गुप्ता, मोहन कुमार सिंह, श्रीनिवास मुत्ति टाटा, सीमा जेरे बिष्ट, डी कृष्णा श्रीनिवास, आशीष वर्मा, जेन करुण नाथनील, गियगोंगिडिन पानमेई, रेणू के जगदेव, आर भाग्य देवी और बिजयोग कुमार कार को भारत सरकार में संयुक्त सचिव स्तर के पदों के लिए चुना गया है.
Rajesh Tiwari
February 9, 2018
0
दिल्ली : 1988 बैच के भारतीय रेल सेवा के 11 अधिकारी भारत सरकार में संयुक्त सचिव स्तर के पद पर जायेंगे. भारत सरकार में संयुक्त सचिव के रूप में नामित किये गए अफसरों में अभय बाकरे, जगदीश कुमार, नरेश पाल सिंह, अनूप कुमार अग्रवाल, पप्पू राम, नवीन कुमार, अनुपम सिंघल, सुशील कुमार श्रीवास्तव, असिम कुमार मजूमदार, सीतुसिंग हाजोंग और मदन लाल मीणा का नाम शामिल है.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for